Maruti Jimny और Thar 5 Door का दिमाग खराब करेगी Force Gurkha 5 Door, ऐसी है ये SUV

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Force Gurkha 5 Door: फोर्स मोटर्स ने एक टीजर जारी किया है। जिसे देखकर पता चल रहा है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी 5-डोर गुरखा (Force Gurkha 5-Door) को लॉन्च कर सकती है। कई रिपोर्ट्स की माने तो अगले कुछ महीनों में कंपनी 5-डोर गुरखा को मार्केट में उतारेगी। इसके बाजार में आने के बाद महिंद्रा थार अर्मडा (5-डोर) और मारुति जिम्नी को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। अभी फिलहाल फोर्स गुरखा 5-डोर (Force Gurkha 5-Door) की भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग की जा रही है।

Force Gurkha 5-Door में कई बदलाव

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुए इस एसयूवी को देखकर लगता है कि कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड 3-डोर मॉडल के मुकाबले कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इसमें आपको
गोल हेडलैंप्स के स्थान पर नए डिजाइन के चौकोर हेडलैंप्स मिलने वाले हैं। वहीं इसमें आपको वहीं 3-डोर वर्जन वाली डुअल-स्लैट फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसके आगे और पीछे के बंपर में कुछ मामूली बदलाव कर सकती है।

Force Gurkha 5-Door का व्हीलबेस

इसके स्टैंडर्ड 3-डोर मॉडल में 16-इंच के व्हील्स आते हैं। लेकिन नई गुरखा 5-डोर में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है। इसमें 2,825mm व्हीलबेस दिया जा सकता है। जो 3-डोर वर्जन से 425mm अधिक है। इसका डिज़ाइन आपको पहले की ही तरह होगा। लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। कंपनी इसमें ड्राइवर सीट के पास सेंटर कंसोल पर शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाय 4WD नॉब दे सकती है। इसके कई सीटिंग लेआउट में आने की संभावना है।

Force Gurkha 5-Door इंजन

फोर्स गुरखा 5-डोर (Force Gurkha 5-Door) के इंजन को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन संभावना है कि इसमें स्टैंडर्ड 3-डोर मॉडल वाला 2.6L डीजल इंजन ही दिया जाएगा। जो 91bhp का अधिकतम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इसमें आपको 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है। कंपनी गुरखा 5-डोर के लिए इस इंजन को ट्यून कर सकती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App