Force Citiline 10 Seater: आज के समय लोग बड़ी कारें खरीदना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए भारत में एसयूवी और एमपीवी की बिक्री काफी ज्यादा हो गई है। बड़ी फैमिली के साथ अब लोग 7 सीटर कार खरीद रहे हैं। लेकिन अब बाजार में 10 सीटर कार भी उपलब्ध हो गई है। 10 सीटर ऑप्शन के साथ Force Citiline बाजार में आई है। यह कंपनी की ट्रैक्स क्रूज़र का अपडेटेड वर्जन है।
इस कार को फैमिली और दोस्तों के साथ लंबी यात्रा के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। इसमें सभी सीटें फॉरवर्ड फेसिंग है जिसकी वजह से आपको दिक्कत नहीं होने वाली है। Force Citiline में ड्राइवर के अलावा 9 लोग बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं इसमें 4 पंक्तियां दी गई है जिसमें पहली पंक्ति में दो, दूसरी में तीन, तीसरी में दो और चौथी में 3 लोग बैठ सकते हैं। इसकी कीमत 16.50 लाख रुपए एक्स शोरूम है।
यह भी पढ़ें:-लॉन्च होने के साथ मार्केट में मचाया भौकाल, जानें आपको कब मिलेगी Mahindra XUV400 EV
Force Citiline 10 सीटर होने के साथ ही साइज में बहुत ही बड़ा है। इसकी लंबाई 5120 मिली मीटर, चौड़ाई 1818 मिली मीटर, ऊंचाई 2027 मिली मीटर का है। इसका व्हीलबेस 3050 मिलीमीटर का दिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 191 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इस ऊंचाई के साथ आप ही से भारत के किसी भी सड़क पर चला सकते हैं। फ्रंट से दिखने में यह पुरानी टाटा सुमो की तरह लगता है।
इसमें 2.6 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 91 हॉर्स पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता है। इसका कुल वजन 3140 किलोग्राम है और इसमें 63.5 लीटर का मिलता है।
यह भी पढ़ें:-लोगों की पहली पसंद बना ये प्रीमियम एसयूवी, Mercedes और BMW को लगा झटका
इसने पावरफुल ड्यूल एयर कंडीशनिंग, सेंटर लॉकिंग विंडोज, मल्टीपल यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रियर पार्किंग सेंसर, बॉटल होल्डर जैसे सामान्य फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें आपको सभी यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल भी रखा गया है। इसमें आप लंबे सफर बड़े ही आसानी और आराम से कर सकते हैं।