Tata Tigor EV: टाटा मोटर्स में इलेक्ट्रिक फील्ड में क्रांति सी ला दी है। इसने सबसे पहले अपनी Nexon EV से शुरुआत की थी और अब हर सेगमेंट में कंपनी की एक इलेक्ट्रिक कार मौजूद है। बात करें सेडान सेगमेंट की तो इसमें आपको Tigor EV देखने को मिलेगी, जो सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।
2023 में ही इस मॉडल को लांच किया गया था। इसके चार वेरिएंट्स ग्राहकों के लिए मौजूद हैं। अगर आप टाटा तिगोर ईव (Tata Tigor EV) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उसके फीचर्स को अवश्य जान लेना चाहिए।
इसमें आपको काफी अच्छी रेंज भी देखने को मिल जाती है। जिसकी कीमत में यह इलेक्ट्रिक कार आती है, वहां आपको बहुत ही कम विकल्प देखने को मिलेगा। इसीलिए यह एक बेस्ट इलेक्ट्रिक कर बन जाती है। इसमें चार लोग बड़े ही आराम से बैठ कर जा सकते हैं और यह आपको कंफर्टेबल राइड देने में उपयोगी साबित होती है। इसीलिए इसकी डिमांड आज के समय काफी ज्यादा है।
Tata Tigor EV की आकर्षक कीमत और फीचर्स
इसकी सभी वेरिएंट्स की कीमत 15 लाख रुपए से कम की है। जहां इसका लोअर मॉडल 12.49 लाख रुपए में मिलता है। वही इसके टॉप मॉडल की कीमत 13.49 लाख रुपए है। सरकार अभी इलेक्ट्रिक कारों के ऊपर काफी ज्यादा सब्सिडी दे रही है।
इसलिए इस पर आपको ज्यादा टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। यही कारण है कि आपको यह सभी कारें काफी कम कीमत पर मिल जाएगी। इसमें आपको कई कलर ऑप्शंस भी देखने को मिलता है जो इसे बहुत ही खूबसूरत बनाते हैं।
बात करें इसके रेंज और फीचर्स की तो इसमें 26 किलोवाट आवर का लिक्विड कूल IP 67 रेटेड बैट्री पैक दिया गया है। इसके साथ लगा इलेक्ट्रिक मोटर इसे 74 बीएचपी तक की ताकत देता है और आप इसके जरिए 70 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी पाते हैं।
अब बात कर इसके रेंज की तो फुल चार्ज होने के बाद यह दमदार बैटरी 315 किलोमीटर का रेंज देती है। अगर आप शहर भर में ही ड्राइव करना पसंद करते हैं तो यह इलेक्ट्रिक कर काफी अच्छी है। इसमें आपको मल्टी मोड भी मिल जाते हैं जो आपके राइड को आरामदायक बनाते हैं। टाटा ने इसमें कई एडवांस फीचर्स ऐड किए हैं। जिसके जरिए आप अपने राइड को मनोरंजक और आरामदायक बना सकते हैं।