Small EV: दुनिया में कुछ भी हो सकता है। जहां टेक्नॉलॉजी के मामले में चाइना कुछ भी अतरंगी बना सकता है। अब उसी लिस्ट में स्विट्जरलैंड का नाम भी शामिल हो गया है। इस देश की एक माइक्रो मोबिलिटी सिस्टम नामक EV निर्माता कंपनी ने बहुत ही छोटी इलेक्ट्रिक कार को बनाया है। इसका डिजाइन इतना सुंदर रखा गया है कि जो भी इसे देखता है उसका ध्यान उस पर से हट ही नहीं पता है। आकार में यह टाटा नैनो से काफी छोटी है और कंपनी इसे कार नहीं कहती है। कंपनी ने इसे कार और बाइक की डिजाइन को मिलाकर तैयार किया है। आप इसे ऑटो का एडवांस वर्जन कह सकते है। यह अपने आप में ही काफी गजब है। वही इसके फीचर्स और लुक को भी आकर्षक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:-दोस्तों संग करना है ट्रिप, ये 3 बाइक्स हो सकती है बेस्ट विकल्प, फीचर्स है काफी जबरदस्त
इसकी पॉपुलैरिटी का अनुमान आप इससे ही लगा सकते हैं कि फिलहाल इसका प्रोडक्शन शुरू भी नहीं किया गया है और इसे 30,000 से ज्यादा पढ़ी बुकिंग्स मिल चुके हैं। इस कार में आपको सिर्फ एक गेट देखने को मिलता है जो उसके फ्रंट से खुलता है। वही इसके अंदर दो लोग बैठ सकते हैं। इसका कांसेप्ट और मॉडल दोनों ही बहुत ही आकर्षक है। वहीं इसमें भरकर फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी की वेबसाइट से हमें जानकारी मिलती है की यह 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार में सिर्फ 28 लीटर का ट्रंक स्पेस दिया गया है। लेकिन इसमें आपको 4 चक्के देखने को मिलते हैं। इसका कुल वजन 535 किलोग्राम का है और यह एक बार फुल चार्ज होने पर 235 किलोमीटर तक का रेंज देगी। वहीं इसका बेस मॉडल 115 किलोमीटर का रेंज देने में सक्षम होने वाली है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
यह भी पढ़ें:-Matter Motor और Airtel में हुई डील, बाइक में IoT फीचर देखेगी एयरटेल
यह काट सिटीराइड के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है। इसे असल में ऑटो कहा जा सकता है। लेकिन इसका डिजाइन बहुत हद तक कंपैक्ट कार की तरह है। इसीलिए लोग इसे इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ही देख रहे हैं। इसके अधिकतर पार्ट्स को यूरोप में ही बनाया गया है इसीलिए इसकी क्वालिटी काफी अच्छी होने वाली है। स्विट्जरलैंड में इस कार की शुरुआती कीमत $15340 यानी कि 12 लाख भारतीय रुपए रखी गई है।
वहीं यूरोप के अन्य देशों में इसे $13400 डॉलर की कीमत पर बेचा जाएगा। उस समय में ही स्विट्जरलैंड में इसकी डिलीवरी शुरू होगी। उसके बाद यूरोप के अन्य हिस्सों में इसे बेचा जाएगा। इसका उत्पादन कंपनी अपने इटली के टयूरिंग स्थित प्लांट में कर रही है और फिलहाल इसके उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और जोड़ दिया जा रहा है।