Alto Cow Dung Coating: इस साल गर्मी बहुत ही तेज है। अप्रैल के महीने में ही जून वाली गर्मी पड़ रही है। ऐसे में दिल्ली जैसे शहर में आप बाहर नहीं निकल सकते हैं। वही जब आप कार से बाहर निकलेंगे तो उसकी एसी फेल हो जाएगी। इसी गर्मी से बचने के लिए लोग अपनी कारों में कई तरह के मॉलीफिकेशन करवा रहे हैं।
लेकिन आज देश में अल्टो का यह मॉडिफिकेशन काफी सुर्खियों में है। एक शख्स ने गर्मी से परेशान होकर अपने कार पर गाय के गोबर का लेप लगा दिया है। कार के मालिक का दावा है कि ऐसा करने से कार के तापमान में काफी गिरावट देखी गई है।
यह भी पढ़ें:-नई लॉन्च हुई इस कार ने Mahindra XUV और Hector को दी पटखनी, पढ़ें डिटेल
टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर को कवर किया है। इनका कहना है कि यह घटना मध्यप्रदेश की है, जहां एक डॉक्टर ने अपनी गाड़ी को ठंडा रखने के लिए उसके छत से लेकर बोनट तक गोबर का लेप लगा दिया है। कार के एक्सटीरियर को पूरी तरीके से गोबर से ढक दिया गया है।
उसका दावा है कि ऐसा करने से भीतर का तापमान बहुत ही ठंडा रहता है। वह व्यक्ति एक होम्योपैथिक डॉक्टर है और उसका कहना है कि ऐसा करने से गाड़ी में लगी एसी बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले एक टोयोटा चालक ने अपनी कार पर गोबर का लेप लगाया दिया था। यह घटना 2019 की थी।
यह भी पढ़ें:-आकर्षक डील! 1 लाख में Tata Tigor EV खरीद करें सड़कों पर राज, मिलेगा 315Km का रेंज
कई शोध में यह दावा किया गया है कि गाय के गोबर में गर्मी को रोकने की क्षमता होती है। इसकी वजह से वह गर्मी को न सोखकर बाहर की तरफ ही मोड़ देता है। इसके कारण भीतर का तापमान ठंडा रहता है। डॉक्टर ने दावा किया है कि कार के गर्म होने में सबसे बड़ा रोल छत का होता है। इसी के जरिए गर्म हवा कार के अंदर घुसती है। लेकिन गोबर का लेप लगाने से गर्म हवा का प्रवेश बंद हो जाता है और कार के अंदर का तापमान ठंडा रहता है।