Ampere Magnus EX: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर के कई ऑप्शंस मौजूद है। आप अगर कम कीमत पर बेहतरीन स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो भी आपको कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे ही बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे जो कम कीमत पर अच्छी रेंज ऑफर करती है।
एंपियर मैगनस एक्स (Ampere Magnus EX) नाम की यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बड़े ब्रांड को चुनौती दे रही है। इसमें मिलने वाले फीचर्स सभी को हैरान कर रहे हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ इसके बारे में जरूर जाने।
इलेक्ट्रिक मोटर के सहारे चलने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2100 वाट का पावरफुल मोटर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे पावरफुल BLDC मोटर है। कई कंपनियों ने अभी तक इसे अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल किया है। इस मोटर के जरिए यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 10 सेकंड में ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
बात करें कंपनी के दावे की तो एंपियर दावा करती है कि उसकी मैगनस ईएक्स एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर का रेंज देती है। आप चाहे तो किसी भी कंडीशन में इससे 100 किलोमीटर की रेंज ले सकते हैं। इसके बैटरी को चार्ज होने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है। कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आने वाली मैगनस ई एक्स आपको एक सेफ राइड देने में बहुत ही सक्षम है। इसमें 450 वाट का चार्जर दिया गया है जो इसके बैटरी को बहुत तेजी से चार्ज करता है।
भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹71000 एक्स शोरूम है। इसके बाद आपको इस पर ₹3727 का इंश्योरेंस चार्ज देना होगा। कुल मिलाकर गया बाइक आपको तकरीबन ₹75000 में मिल जाएगी। आप आज ही चाहे तो नजदीकी शोरूम से जाकर इसका टेस्ट राइड ले सकते हैं।