कार चोरी पर बड़ा खुलासा, 14 मिनट में गायब हो रही कार, आपके पास है ये मॉडल तो रहें सतर्क

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Car Theft Details: देशभर में कारों की चोरी में भारी बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 के मुकाबले 2023 में चोरी का मामला करीब ढाई गुना बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां हर 14 मिनट में एक गाड़ी चोरी हो जाती है। अब कार चोरी पर रिपोर्ट के जरिए काफी बड़ा खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट को डिजिटल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा थेफ्ट एंड द सिटी 2024 में प्रकाशित किया गया है।

दिल्ली में सबसे ज्यादा कार चोरी के मामले

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के अन्य शहरों के मुकाबले दिल्ली में ज्यादा वाहन चोरी हो रहे हैं। साल 2023 में सबसे ज्यादा कर दिल्ली से ही चोरी हुई है। आगे रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि 2023 में ही हर दिन लगभग 105 कारें चोरी हुई है।

यह चोरी का मामला आधिकारिक रूप से दर्ज करवाया गया है, अनाधिकारिक मामला इससे ज्यादा हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी की कार चोरी के 80 फ़ीसदी मामले नई दिल्ली से सामने आए हैं। जहां साल 2022 में वाहन चोरी में दिल्ली की कुल हिस्सेदारी 56% की थी। वहीं 2023 में बढ़कर 37 फ़ीसदी की हो गई है।

अन्य शहरों में बढ़ें मामले

दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी गाड़ी चोरी के मामले बढ़े हैं। चेन्नई में जहां 2022 में पांच प्रतिशत कारें चोरी होती थी वहीं यह मामला 2023 में बढ़कर 10% का हो गया है। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में चोरी का मामला 9% से बढ़कर 10% पर पहुंच चुका है।

सबसे ज्यादा चोरी होती हैं ये कार

रिपोर्ट में बताया क्या है कि कर उन कारों को ज्यादा चुराते हैं जिनकी डिमांड ज्यादा है। जो मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा कार बेचती है उसकी कारें सबसे ज्यादा चोरी होती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 47 फ़ीसदी कारें मारुति सुजुकी की होती है।

क्योंकि सेकंड हैंड मार्केट में इन कारों की मांग काफी ज्यादा है और उनके काफी अच्छे पैसे भी मिलते हैं। दिल्ली एनसीआर में Maruti WagonR और Swift के चोरी होने के मामले सबसे ज्यादा है। इसके बाद हुंडई क्रेटा, हुंडई i10 और डिजायर भी काफी तादाद में चोरी होती है।

जैसे-जैसे कर के फीचर्स एडवांस होते जा रहे हैं चोरी का तरीका भी आधुनिक होता जा रहा है। चोर इन कीलेस एंट्री वाले करो में लगे बारकोड को स्कैन करके खोलते हैं और फिर एक्सेस पाते ही गाड़ी को चुरा ले जाते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App