याद रखिए 5 मार्च की डेट, इस दिन लॉन्च होगी नई BYD Seal, मिलेगा धांसू लुक और रेंज

Avatar photo

By

Saurav Kumar

BYD Seal EV: बिल्ड योर ड्रीम (BYD) चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है। जो भारतीय बाजार में अपने तीसरे प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 5 मार्च 2024 को बीवाईडी सील ईवी (BYD Seal EV) नाम से अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि कंपनी सील ईवी को कंप्लीट बिल्ड यूनिट यानी (CBU) के रूप में भारत लाएगी।

साल 2023 में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी सील ईवी (BYD Seal EV) को पेश किया था और तभी से इसकी लॉन्चिंग का इंतजार किया जा रहा है। अब साल 2024 में कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को भारत के ईवी बाजार में ला रही है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में डिटेल से कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में बात करने वाले हैं।

BYD Seal EV के बैटरी पैक और रेंज की डिटेल्स

कंपनी की इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी सील ईवी (BYD Seal EV) में आपको 82.5kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसके साथ कंपनी काफी आधुनिक तकनीक पर आधारित इलेक्ट्रिक मोटर ऑफर करती है। जिसकी क्षमता 230hp पावर और 360Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इसके रेंज की बात करें तो इसमें आपको सिंगल चार्ज में 570 किलोमीटर का रेंज मिल जाता है। कंपनी की ये कार 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल करने में सक्षम है। यह कार 2,055 किलोग्राम वजन की है।

BYD Seal EV की चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक कार में अन्य BYD कारों की तरह BYD की पेटेंट ब्लेड तकनीक पर आधारित बैटरी लगा हुआ है। जो इसे 150kW तक की स्पीड से चार्ज करने में सक्षम बनाता है। रिपोर्ट की माने तो इसका बैटरी पैक 10 से 80 प्रतिशत तक महज 37 मिनट में चार्ज हो जाता है। वहीं रेगुलर 11kW AC चार्जर से इसे 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8.6 घंटे का समय लगता है।

BYD Seal EV के फीचर्स और कीमत डिटेल्स

कंपनी की इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी सील ईवी (BYD Seal EV) में आपको कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। जिसमें 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑडियो सिस्टम के लिए वॉल्यूम कंट्रोल, सेंटर कंसोल में गर्म विंडस्क्रीन और हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि बीवाईडी सील ईवी (BYD Seal EV) को 50 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में लाया जाएगा।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App