Budget CNG Cars: भारत में सीएनजी कारों का क्रेज काफी ज्यादा ह। इन्हें इनके माइलेज के लिए काफी पसंद किया जाता है। बाजार में आज के समय कई सीएनजी कार का विकल्प मौजूद है। इसमें से ज्यादातर आपको 5 सीटर सेगमेंट में मिलेंगे। लेकिन 7 सीटर ऑप्शन में भी है। अब कई सीएनजी कार आ चुकी है। अगर आप अभी सेवन सीटर कार खरीदने जा रहे हैं तो यह सीएनजी में भी मिल जाएंगे। कम कीमत में बेहतरीन 7 सीटर सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो आज की खबर में आपको इसकी पूरी जानकारी देगी।
यह भी पढ़ें:-इन 5 फीचर्स के कारण इतनी बिकती है Toyota Fortuner, एक बटन करता है ये काम
Maruti XL6 Car
इस लिस्ट में प्रीमियम एमपीवी कहे जाने वाली मारुति सुजुकी XL6 आती है। इसमें आपको कई शानदार ऑफर किए जाते हैं। हालांकि इसका 6 सीटर वैरीअंट भी बाजार में उपलब्ध है। यह दिखने में Maruti Ertiga की तरह ही लगती है। आपको बता दें कि XL6 में लगा सीएनजी किट Ertiga में ऑफर किया जाता है। इसके इंजन के साथ आपको 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा। वहीं कंपनी दावा है कि यह गाड़ी 26.32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत ₹12.24 से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें:-Punch CNG के साथ इन 3 SUVs को लॉन्च करेगी टाटा, फीचर्स होंगे लाजवाब
Maruti Ertiga CNG
मारुति अर्टिगा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार है। इसका CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि इसका फीचर काफी जबरदस्त है। इसमें 1.5 लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है जो 807 बीएचपी का पावर और 121 मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह सीएनजी के साथ 26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 10.44 लाख रुपए से शुरू होकर 11.54 लाख रुपए तक जाती है। एक बजट का है इसीलिए आप लोग इसे काफी पसंद करते हैं।