Hummer in Dubai: भारतीयों को आज के समय में दुबई काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। यह अपनी आलीशान बिल्डिंग पर गाड़ियों के लिए प्रसिद्ध दुबई में हमें नायाब चीज़ देखने को मिलती हैं। यहां लोगों को कारों का बहुत ही शौक है। कई लोग तो इसे मॉडिफाई करके बहुत ही अलग और हैरान कर देने वाला लुक देते हैं। हाल ही में दुबई में दुनिया की सबसे बड़ी हमर को देखा गया है। यह एसयूवी हमद बिन हमदान अल नह्यान की है।
यह व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार के सदस्य हैं। यह हमर इतनी बड़ी है इसके आगे बाकी कारें चीटियों की तरह नजर आती है। इसे Hummer M1 X3 नाम दिया गया है। यह एक साधारण हमर से तीन गुना ज्यादा बड़ी है। इस हमर की लंबाई 14 मीटर, चौड़ाई 6 मीटर और ऊंचाई 5.8 मीटर की है और हैरान करने वाली बात तो यह है कि आप इसे रेगुलर कार की तरह ड्राइव भी कर सकते हैं। इसमें डीजल इंजन लगाया गया है जो फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है।
इसके हम अंदर एक होटल जैसा माहौल बनाया गया है। इसमें टॉयलेट, बेडरूम, सिंक सभी के सुविधा मिलती है। हमद के इस एसयूवी को देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे हमजिला नाम दिया है। यह गॉडजिला से प्रेरित है। उनके कलेक्शन में अनोखे कार्स शामिल हैं और इनमें से कुछ नहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है।
Hummer हुई फेमस
हमारे को सुना के लिए सबसे पहले बनाया गया था यह एक मल्टीपरपज व्यक्ति के तौर पर काम करती थी इसे खासतौर पर सैनिकों के इस्तेमाल या फिर मालवाहक गाड़ी के रूप में किया जाता था यह उबर खाबर रास्ते पर बड़े ही आसानी से चलने में सक्षम है। अमेरिकी सेना ने इसका उपयोग 1989 के पनामा अटैक और 1990 के दशक में फारस की खाड़ी युद्ध के दौरान किया था। इसी के चलते हमारे काफी ज्यादा फेमस होने लगी।
अपनी पावरफुल इंजन और दमदार लुक के कारण साल 1992 में से अमेरिका के आम नागरिकों के लिए भी लॉन्च किया गया। अर्नाल्ड की कई मूवी से यह एसयूवी दिखी और भी ज्यादा फेमस हो गई। इसके बाद दिसंबर 1999 में जनरल मोटर्स ने इसके मार्केटिंग लाइट्स को खरीद लिया। इसके बाद Hummer H2 और H3 मॉडल को लॉन्च किया गया।