Best Selling Two Wheeler: 2017 में भारत विश्व का सबसे बड़ा टू व्हीलर मार्केट बना था और तब से लेकर आज तक उसने यह स्थान नहीं छोड़ा है। भारत की ज्यादातर जनसंख्या के पास टू व्हीलर ही है। वह मोटरसाइकिल हो या फिर स्कूटर लोग इनका उपयोग काफी ज्यादा करते हैं।
भारतीय यातायात व्यवस्था में टू व्हीलर का योगदान काफी ज्यादा है। अब अगर इस दिवाली आप भी एक नई टू व्हीलर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। यहां आपको पता चलेगा कि देश मैं कौन सी कंपनी अपनी सबसे ज्यादा टू व्हीलर बेचती है इसमें बजाज और टीवीएस का नाम काफी नीचे है।
Hero MotoCorp
आपको जानकर खुशी होगी कि देश की धड़कन हीरो मोटर क्रॉप की बाइक सबसे ज्यादा बिकती है। अक्टूबर 2023 में हीरो मोटोकॉर्प के 559766 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 482825 यूनिट का था। यानी की कंपनी ने 26 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। वही इनके निर्यात में भी 28% की वृद्धि हुई है।
Honda Bikes
दूसरे नंबर पर कोई भारतीय नहीं बल्कि जापानी कंपनी होंडा है। अक्टूबर 2023 में होंडा ने अपने चार लाख 483747 यूनिट की बिक्री की है। सालाना आधार पर देखा जाए तो इस जापानी कंपनी ने 8% की वृद्धि दर्ज की है क्योंकि अक्टूबर 2022 में उनके 425993 यूनिट्स बिके थे। निर्यात में भी कंपनी ने हीरो जितनी ही वृद्धि दर्ज की है।
TVS Company
तीसरे स्थान पर हमें टीवीएस देखने को मिलती है। इसके कुल 344957 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सालाना आधार पर देखें तो इसने भी 25% की वृद्धि दर्ज की है। पिछले साल अक्टूबर के महीने में इसके कुल 275934 यूनिट की बिक्री हुई थी। कंपनी के निर्यात में भी 10% की वृद्धि देखी गई है।
Bajaj Bikes
चौथे नंबर पर युवाओं की छहीति बजाज कंपनी है। अक्टूबर 2023 में इसके 274911 मिनट की बिक्री हुई है जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस कंपनी ने 33% की वृद्धि दर्ज की है और इसने अपने 129658 यूनिट्स का निर्यात किया है।