Best Maruti Cars: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कार देश के हर कार सेगमेंट में पॉपुलर है। कंपनी हर महीनें अपनी कारों की हजारों यूनिट्स को सेल करती है। कंपनी की वैगनआर, स्विफ्ट के अलावा कई अन्य मॉडल्स को देश में लोग अपना खूब प्यार देते हैं। अगर आपकी योजना भी कुछ समय में अपने लिए एक नई कार खरीदने की है। तो इस रिपोर्ट में आप देश के कार बाजार में मौजूद कंपनी की कुछ बेस्ट बजट सेगमेंट कारों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-डिमांड में आई सबसे सस्ती 7 सीटर, Ertiga का काम तमाम करके करेगी सेगमेंट पर राज
पहले नंबर पर है Maruti WagonR:
कंपनी की कार मारुति वैगनआर को ‘Tall Boy’ भी अब कहा जा रहा है। इसका नाम अप्रैल 2023 की बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में पहले नंबर पर रह है। कंपनी ने इसके 20,879 यूनिट्स को पिछले महीनें सेल किया है। अगर हम अप्रैल 2022 से इसकी तुलना करें तो कंपनी की सेल में 20 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में इसकी कुल 17,766 यूनिट्स को बेचा था। इस कार की मार्केट में शुरूआती कीमत 5.54 लाख रुपये है। इसमें सीएनजी पर आपको 34.05 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज मिल जाता है।
यह भी पढ़ें:-छोड़िए इन कारों को और सस्ती कीमत पर खरीदें ये बेहतरीन CNG कारें, मिलेगा 32 Kmpl का माइलेज
दूसरे नंबर पर है Maruti Swift
अगर आप प्रीमियम हैचबैक की तलाश कर रहे हैं। तो Maruti Swift आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। कंपनी की ये कार पॉवरफुल इंजन के अलावा कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने 18,573 यूनिट्स को सेल किया है। अगर हम अप्रैल 2022 से इसकी तुलना करें तो कंपनी की सेल में 111 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में इसकी कुल 8,898 यूनिट्स को बेचा था।
तीसरे नंबर पर है Maruti Baleno
Maruti Baleno कंपनी की एक आकर्षक लुक वाली कार है। जिसने बाजार में काफी कम समय में अपनी एक अलग जगह बना ली है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने 16,180 यूनिट्स को सेल किया है। अगर हम अप्रैल 2022 से इसकी तुलना करें तो कंपनी की सेल में 48 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में इसकी कुल 10,938 यूनिट्स को बेचा था।