Best CNG Cars: मंहगाई का असर पेट्रोल और डीजल की कीमत पर भी पड़ा है। जिस कारण अब लोग इनके विकल्प के तौर पर सीएनजी को देख रहे हैं। आपको बता दें कि सीएनजी की कीमत पेट्रोल और डीजल से कम है और इससे कार में ज्यादा माइलेज मिल जाता है।
अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की कीमत से परेशान होकर इस फेस्टिव सीजन एक सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो यहाँ हम आपको कुछ पॉपुलर सीएनजी कार के बारे में बताएंगे। जिनमें कंपनी ज्यादा माइलेज उपलब्ध कराती है।
इन सीएनजी कारों में मिलता है जबरदस्त माइलेज:
– Maruti WagonR इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसमें आपको पॉवरफुल इंजन के साथ कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसमें 32.52 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज ऑफर करती है।
– Maruti Alto इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसमें कंपनी दमदार इंजन के साथ कई आधुनिक फीचर्स उपलब्ध कराती है। इसके माइलेज की बात करें तो इसमें आपको 31.59 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज उपलब्ध हो जाता है।
– Maruti S-Presso इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस कार को अपने लुक और फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स की माने तो इस कार को एक किलो सीएनजी में 31.2 किलोमीटर तक चला सकते हैं।
– Maruti Swift इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसमें दमदार इंजन लगा है जो ज्यादा पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसके माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें आपको 30.9 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज मिल जाता है।
– Maruti Celerio इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। कंपनी की इस पॉपुलर हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट में कंपनी 30.47 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज ऑफर करती है।
– Hyundai Sentro CNG इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। बाजार में इस कार को अपने पॉवरफुल इंजन और कई आधुनिक फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है। यह कार 30.48 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज ऑफर करने में सक्षम है।