Mahindra di 575 Tractor: भारत एक कृषि प्रधान देश है और जब किसानों के सहयोग की बात आती है तो उनके सबसे अच्छा साथी एक ट्रैक्टर को माना जाता है।
एक ट्रैक्टर के साथ किसान बुवाई से लेकर कटाई तक का सारा काम कर सकता है। अब जब बात भरोसेमंद साथी की हो तो वहां पर महिंद्रा का नाम सबसे ऊपर आता है। महिंद्रा 1963 से ट्रैक्टर बनाना शुरू किया था और आज यह विश्व की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है।
इनके कई ट्रैक्टर बाजार में उपलब्ध है। लेकिन आज हम बात करने वाले हैं सबसे दमदार ट्रैक्टर Mahindra di 575 की। यह कंपनी की टॉप सेलर ट्रैक्टर है। इसे 22 नवंबर 2019 को लांच किया गया था और देखते ही देखते इसकी पापुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है।
पावर के मामले में तो यह ट्रैक्टर काफी अच्छी है। लेकिन किसानों को यह इसलिए पसंद है क्योंकि इसकी वारंटी काफी आकर्षक है। इस पर आपको 2000 घंटे या फिर 2 साल की वारंटी दी जाती है। इस ट्रैक्टर में आपको ड्राई डिस्क या तेल में डूबे हुए ब्रेक्स, ड्राई टाइप सिंगल डुएल क्लच और अन्य फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
किसानों के लिए यह विकल्प काफी फायदेमंद साबित होता है। Mahindra di 757 एक बजट ट्रैक्टर है और इसकी कीमत 6.80 लाख रुपए से शुरू होती है। स्लाइडिंग जल ट्रांसमिशन और ड्राई टाइप सिंगल डुएल क्लच के साथ आने वाली यह ट्रैक्टर काफी अच्छी है। इसका गियर स्विच बड़े ही आसानी से काम करता है।
महिंद्रा की इस ट्रैक्टर में वैकल्पिक डिस्क और तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए जाते हैं। वहीं बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें मैकेनिक और पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है। 47 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आने वाली यह ट्रैक्टर काफी लंबा चलती है। अगर आप इस ट्रैक्टर को खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। दिवाली में महिंद्रा इस पर काफी बड़े ऑफर का ऐलान कर सकती है। इस ऑफर के तहत आप अपने ₹50000 तक बचा सकते हैं।