Toyota Fortuner नहीं! इसी कीमत में मिलेगी Audi और BMW जैसी लग्जरियस कारें

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Audi BMW Cars: लग्जरी कारों का शौक किसे नहीं होता है। लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण कई लोग इन्हें चाह कर भी नहीं खरीद पाते हैं। अगर आपको भी लग्जरी कारों का शौक है। लेकिन बजट कम होने के कारण आप इन्हें नहीं खरीद पा रहे हैं। तो इस रिपोर्ट में आज आप कुछ लग्जरी कार निर्माता कंपनियों के अफोर्डेबल कारों के बारे में जान सकते हैं।

Audi A4

इस लिस्ट में पहला नाम ऑडी (Audi) का है। जिसकी कारों को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। अगर बात ऑडी ए4 (Audi A4) की करें तो यह लोगो के बीच काफी पॉपुलर है। यह कार 7 स्पीड S-tronic ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसकी बाजार में एक्सशोरूम कीमत 45.34 लाख रुपये से शुरू होकर 53.5 लाख रुपये तक जाती है।

BMW X1

BMW को हमने इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा है। कंपनी की कार BMW X1 को मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। इस कार की क्षमता महज 8.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने को है। यह मार्केट में 49.50 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में मिल रही है।

Volvo

Volvo अपनी लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है। कंपनी की कार Volvo XC60 को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। यह 5-सीटर कार है और 68.9 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में आती है।

BMW 2 Series Gran Coupe

BMW 2 Series Gran Coupe की भी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रियता है। यह कार 8-स्पीड स्टेपट्रोनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह कंपनी की प्रीमियम कार है। जिसकी बाजार में शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 43.9 लाख रुपये है।

Audi Q3

Audi Q3 कंपनी की फैमिली पैक लग्जरी कार है। इसमें पॉवरफुल इंजन के साथ ही आपको कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इस कार को कंपनी ने 43.81 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में पेश किया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 53.17 लाख रुपये तक जाती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App