Jugaad Electric Bike: अगर बात कही सोशल मीडिया की तो यहां आपको देश के सभी लोग मिल जाएंगे। लेकिन कोई भी बिजनेस मैन सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव नहीं रहता लेकिन महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो बेहद ही खूबसूरत है। यह वीडियो इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर है जिसपर 6 लोग बैठ सकते हैं। भारत के एक होनहार बच्चे ने जुगाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की है, जिस पर 6 सीट लगे हुए हैं। लड़के का कहना है कि यह 6 सीट वाली इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर का रेंज देती है। आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो को पोस्ट कर महिंद्रा के चीफ डिजाइनर ऑफिसर प्रताप बोस को भी टैग किया है।
जुगाड़ Electric Bike की डिटेल
इस इलेक्ट्रिक बाइक को एक लोहे के पाइप के मदद से बनाया गया है। यह पाइप करीबन 8 से 10 फीट लंबा है। इसी पाइप का उपयोग कर लड़के ने बाइक के फ्रेम को डिजाइन किया है। फ्रेम के नीचे पैर रखने का स्टैंड लगाया गया है। वही हर पैसेंजर सीट के लिए एक हैंडल भी लगाया गया है। इसके फ्रंट में आपको एलईडी लाइट्स और एक हॉर्न दिया गया है।
वही आगे और पीछे दोनों ही तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क लगाए गए हैं जो इसे अच्छा सस्पेंशन देते हैं। इसके बदौलत यह बाइक उबर खबर रास्ते पर भी अच्छे से चल सकती है। इस बाइक की बैटरी को बाइक के अंतिम में लगाया गया है। चार्जिंग यूनिट भी वहीं पर फिट किया गया है। वीडियो के शुरुआत में जहां आपको यह बाइक नजर आती है वहीं अंत में आपको इस पर 6 लोग बैठ कर जाते हुए नजर आएंगे।
Electric Bike की कीमत
इस 6 पैसेंजर सीट वाली इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने में 10 से ₹12,000 का खर्च आया है। बात करें इसके चार्जिंग कॉस्ट कि इसे एक बार फुल चार्ज करने की कीमत 8 से ₹10 का आता है। यानी कि आप सिर्फ ₹10 की खर्च में 6 लोगों के साथ डेढ़ सौ किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं।
150 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए आप बेंगलुरु से मैसूर तक जा सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड की जानकारी वीडियो में कहीं भी नहीं दी गई है। लेकिन फिर भी 1.50 रूपय के खर्च में बेंगलुरु से मैसूर पहुंचना बहुत ही बड़ी बात है।