Honda Dio H Smart: होंडा आपने टू व्हीलर को लेकर भारत में काफी ज्यादा सजग रहती है। देश में उनकी टू व्हीलर्स को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। इसी को देखते हुए अब कंपनी ने अपनी स्पोर्ट्स स्कूटर दियो के एच स्मार्ट वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले एक्टिवा के एच स्मार्ट वेरिएंट को पहले ही लॉन्च कर दिया गया था।
लॉन्च के साथ इसकी कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है। कंपनी ने रियल ड्राइविंग एमीशन नॉर्म्स के तहत अपग्रेड कर दिया है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी की माने तो इसके H Smart वेरिएंट को ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक के तहत तैयार किया गया है। Honda Dio H Smart वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹77,712 है। वहीं इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत ₹70,211 की है। इसमें काफी आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिसके कारण यह युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आने वाले हैं। H Smart फीचर के साथ यह अब एक्टिवा लेवल की स्कूटर बन चुकी है।
यह भी पढ़ें:-5 जुलाई यह दिन है बेहद खास, लॉन्च होगी Maruti की सबसे महंगी 7 सीटर कार
Honda H Smart फीचर डिटेल्स
Honda Dio H Smart वेरिएंट में स्मार्टफाइंड वाला फीचर देखने को मिलेगा। यह राइडर को टर्न इंडिकेटर को फ़्लैश कर स्कूटर का पता लगाने में मदद करेगा। इसके अलावा इसमें हेंडलबार, स्मार्ट अनलॉक, फ्यूल फिल्टर, सीट के नीचे ज्यादा स्टोरेज मिलने वाली है। इसमें आपको स्मार्ट की (Smart Key) भी मिलेगा जिससे आप दूर से ही वाहन को लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक बटन दबाते ही स्कूटर स्टार्ट हो जाएगी।
कंपनी ने इसमें एंटी थेफ्ट फीचर भी दिया है जिससे यह हमेशा ही सुरक्षित रहेगी। आप जब भी इसे पार्क करेंगे और इस से 2 मीटर की दूरी पर जाएंगे तो स्कूटर अपने आप लॉक हो जाएगी। इसकी स्मार्ट की फीचर बहुत ही जबरदस्त है। बात करें इसके पावर की तो इस में 109 सीसी का सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है यह इंजन स्प्लेंडर जितना पावर जनरेट करता है। स्कूटर की माइलेज भी काफी ज्यादा अच्छी है इसीलिए यह आम आदमी के लिए पहली पसंद बन सकती है। इतने शानदार फीचर्स के साथ आने वाली इस बेहतरीन स्कूटर में आपको स्पोर्टी डिजाइन मिलता है।