New Renault Duster: रेनो जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी एक नई कार को लॉन्च करने वाली है। कई रिपोर्ट्स की माने तो साल 2025 में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी डस्टर (Renault Duster) को नए अवतार में लॉन्च करेगी। इस कार के 6 एयरबैग और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में आने की संभावना जताई जा रही है। इसके डिज़ाइन के भी काफी आकर्षक होने की बात कही जा रही है।

New Renault Duster इंजन डिटेल्स

कंपनी नई रेनो डस्टर (Renault Duster) को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें आपको 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसकी क्षमता 130bhp अधिकतम पावर और 230Nm पीक टॉर्क पैदा करने की होगी। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इस कार के टॉप वेरिएंट में 4×4 व्हील ड्राइव का विकल्प भी देगी।

New Renault Duster फीचर्स डिटेल्स

रेनो डस्टर (Renault Duster) के नए मॉडल में कंपनी कई आधुनिक फीचर्स देने वाली है। जिसमें रियर एसी वेंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल है। इसमें ग्रहकों को आरामदायक ड्राइव अनुभव के लिए कप होल्डर्स और फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट भी मिलने की संभावना है। कंपनी की इस नई कार में आपको एक डुअल डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन मिररिंग, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स, एंबियंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जर जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिल सकते हैं।

कंपनी नई डस्टर 18-इंच के डायमंड-कट वाले अलॉय व्हील्स देने वाली है। जो इसके लुक को काफी स्पोर्टी बना देंगे। इसके साथ ही इसमें एलईडी हेडलैम्प्स के अलावा टेललैंप में डीआरएल भी मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें सेफ्टी पर काफी ध्यान दे रही है। ऐसे में इसमें लेवल 2 ADAS के साथ ही 6 एयरबैग्स, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और 360-डिग्री कैमरा जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की संभावना है।

Latest News

Priyanka Singh is an experienced journalist and Chief Copy Editor at Timesbull.com with more than six years of experience in digital media. She currently leads the Entertainment, Business, and Education...