Skip to content
Home Auto हीरो ने लॉन्च की स्पेशल बाइक Hero Centennial,...
Auto

हीरो ने लॉन्च की स्पेशल बाइक Hero Centennial, नहीं खरीद पाएंगे सारे लोग

Hero Contennial: हीरो दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। आज कंपनी ने अपनी सबसे स्पेशल बाइक को पेश किया है। यह हीरो सेंटिनल (Hero Centennial) है। इसे नीलामी के लिए पेश किया गया है।

Key Takeaways

Quick Read
  • आम आदमी के लिए नहीं है Hero Centennial
  • भारी है Hero Centennial
  • क्या है बाइक की कीमत?

इस बाइक को पहली बार जनवरी के महीने में सामने लाया गया था। इसके बाद कंपनी ने अपनी दो नई बाइक Hero Xtreme 125R और Hero Mavricks 440 को लांच किया था।

आम आदमी के लिए नहीं है Hero Centennial

हीरो ने सेंटिनल बाइक को कंपनी के संस्थापक बृजमोहन लाल मुंजाल के 101 में जन्मदिन के उपलक्ष में लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक केवल इसके कर्मचारी, एसोसिएट्स, बिजनेस पार्टनर और स्टेक होल्डर को ही बेची जाएगी। यानी कि आम आदमी फिलहाल इस बाइक को नहीं खरीद सकता हैं। इसके अलावा इस बाइक की डिलीवरी सितंबर महीने में शुरू हो जाएगी। इसके केवल 100 यूनिट्स ही बनाए गए हैं और इसे ही बेचा जाएगा।

भारी है Hero Centennial

हीरो सेंटिनल करिज्मा एक्सएमआर (Hero Karizma XMR) के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। हालांकि इसकी पूरी बॉडी कार्बन फाइबर से बनाई गई है। इसके अलावा इसमें कुछ नए कॉम्पोनेंट्स और फीचर ऐड किया गया है

इसमें फुली एडजेस्टेबल सस्पेंशन एक्रोपोलिस कार्बन फाइबर एग्जास्ट दिया गया है। कार्बन फाइबर के प्रयोग से यह बाइक थोड़ी हल्की हुई है। लेकिन ओवरऑल देखा जाए तो इसका वजन काफी ज्यादा है। यह 158 किलोग्राम वजनी है। यानी यह करिश्मा से तकरीबन 5.5 किलोग्राम ज्यादा है। इसमें एमआरएफ का नए टायर दिया गया है।

क्या है बाइक की कीमत?

बात करें हीरो सेंटिनल (Hero Centennial) के कीमत की तो इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बाइक को बाजार में बेचने के लिए नहीं उतर गया है। इसीलिए इस नीलामी में रखा जाएगा। यह एक कलेक्टर बाइक है इसीलिए इसे कुछ चुनिंदा लोग ही खरीद पाएंगे।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Priyanka Singh

Priyanka Singh is an experienced journalist and Chief Copy Editor at Timesbull.com with more than six years of experience in digital media. She currently leads the Entertainment, Business, and Education desks, ensuring accuracy, clarity, and editorial excellence across content. Originally from Bihar, she brings strong subject understanding to her reporting. A native of Bihar, Priyanka developed a strong foundation in journalism through her education in Mass Communication at Jaipur National University and an early internship in print media. Her career spans both print and digital platforms, with extensive coverage in education, business, astrology, and entertainment. Her strength lies in presenting trending and complex information in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Priyanka is known for delivering accurate, insightful, and engaging content.