Vastu Tips For plants: कहते हैं घर में पेड़ – पौधे लगाने से हरियाली आती है और घर में रहने वाले लोगों की हेल्थ की काफी अच्छी रहती है। पौधे लगाने से घर का माहौल भी काफी अच्छा रहता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ पेड़-पौधे बेहद ही ज्यादा शुभ होते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि कुछ पौधों को लगाने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है। यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो आप कुछ पौधों को घर पर लगाकर अपनी किस्मत को बदल सकते हैं। घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ ही ये पेड़ आपके जीवन में केवल खुशियां ही खुशियां लेकर आएंगे। तो आईये ऐसे ही प्लांट्स पर एक नजर डालते हैं: –
अनार का पौधा
ऐसी मान्तया है कि घर में अनार का पौधा लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में समृद्धि भी आती हैं। वास्तु में भी इस पौधे को काफी अच्छा बताया गया है। वैसे अनार हमारी हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। जिसके शरीर में खून की कमी होती है उन्हें डॉक्टर भी अनार खाने की सलाह देते हैं।
हल्दी का पौधा
हल्दी का पौधा घर में लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है। हल्दी का इस्तेमाल हर दिन खाना बनाते समय भी किया जाता है। हल्दी को पूजा पाठ के समय में भी इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु में हल्दी के पौधे को बेहद ही शुभ माना गया है।
अशोक का पेड़
इस पौधे को भी वास्तु में अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इस पौधे को लगाने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं आपके बच्चों का दिमांग भी अधिक चलने लग जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।