Vastu Tips for Plant: पौधे न केवल घर की नकरातमक ऊर्जा को ही दूर करते हैं, बल्कि आपकी किस्मत को भी चमका सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद ही ज्यादा शुभ बताया गया है। लेकिन, पेड़ – पौधों को घर में लगाने से पहले हमें कई बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। यदि, आप गलत दिशा में प्लांट लगाते हैं, तो इसका हमारे ऊपर बुरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट और तुलसी के अलावा और भी कई पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाकर आप अपनी सभी परेशनियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आईये यहां कुछ ऐसे ही पौधों पर नजर डालते हैं:-
अनार का पौधा
ऐसी मान्तया है कि घर में अनार का पौधा लगाने से घर में धन – धान्य की कमी नहीं होती है। वास्तु में भी इस पौधे को काफी अच्छा बताया गया है। कहते हैं इस प्लांट को लगाने से आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आप इसे घर या गार्डन में लगाकर आप सभी परेशनियों से छुटकारा पा सकते हैं।
हल्दी का पौधा
हल्दी का पौधा घर में लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है। हल्दी के पौधे को बहुत ही ज्यादा अच्छा बताया गया है। पूजा – पाठ के दौरान भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु में हल्दी के पौधे को बेहद ही शुभ माना गया है।
अशोक का पेड़
इस पौधे को भी वास्तु में अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इस पौधे को लगाने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं आपके बच्चों का दिमांग भी अधिक चलने लग जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।