Vastu Tips: ऐसा कहा जाता है कि इंसान पैसे से दुनिया खरीद सकता है। अगर पैसा न हो तो दुनिया का हर रंग फीका है। हर व्यक्ति चाहता है कि जीवन में कभी भी ऐश्वर्य की कमी न हो। आपकी तिजोरी और घर धन से भरा रहे। अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए वह जी-जान से मेहनत करता है लेकिन उसके घर में बरकत नहीं आती।
आमदनी अस्सी रूपये है तो खर्च एक रूपये हो जाता है। केवल खूब कमाने से ही तृप्ति नहीं होती। कई लोग कहते हैं कि हमारे हाथ में लिखा है कि पैसा टिकेगा नहीं। क्या आप जानते हैं कि पैसे न टिकने का कारण आपके घर से भी जुड़ा हो सकता है?
घर से जुड़े वास्तु दोषों के कारण इंसान खूब कमाने के बाद भी हमेशा गरीब गोपाल ही बना रहता है। आपके घर में भी है वास्तु दोष और अगर आप गरीबी से बचना चाहते हैं तो इन टिप्स को अपनाकर इसे दूर करने के उपाय जरूर करें।
यदि घर का पानी दक्षिण दिशा की ओर बहता है तो हमेशा धन की कमी बनी रहती है। ऐसे लोगों का काम बनते-बनते बिगड़ जाता है और पैसा कभी नहीं टिकता। पानी का बहाव उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए, इससे घर की समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है।
जिन घरों के बाथरूम या किचन में हमेशा पानी टपकता रहता है, वहां आमदनी से ज्यादा खर्च होता है। पानी का टपकना बहुत अशुभ माना जाता है। पानी के साथ पैसा और दुआ भी बह जाती है. इसलिए टंकी की मरम्मत कराई जाए।
अगर घर का बाथरूम गीला रहता है तो यह कर्ज को जन्म देने वाली स्थिति का संकेत दे रहा है। इसलिए बाथरूम की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसे कभी भी गीला न छोड़ें. गीले बाथरूम के कारण घर में बीमारियाँ भी पनपती हैं।
घर के सामने कोई बड़ा पत्थर या बिजली का खंभा नहीं होना चाहिए। इससे शत्रु तो बढ़ते ही हैं साथ ही व्यापार में भी हानि होती है। आय कम हो जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
घर की उत्तर दिशा ऊंची नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस स्थान को मृत्यु का स्थान माना गया है। घर में ऐसी जगह होने से बीमारियां पनपती हैं और धन की हानि भी होती है। ऐसे में आर्थिक संकट बना रहता है।