Vastu tips: इन मंत्रों के जाप से चुंबक की तरह खिंच चला आता है धन, तिजोरी में लग जाता है पैसों का ढेर 

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu Tips: माता लक्ष्मी को धन की देवी और कुबेर महाराज को धन का देवता कहा जाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर इनकी कृपा हो जाती है उन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

कुबेर देव को देवताओं के खजाने का अध्यक्ष भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर धन कुबेर प्रसन्न हो जाते हैं वह पैसों से खेलता है। भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुबेर देव के कुबेर लक्ष्मी संयुक्त मंत्र सहित तीन ऐसे अचूक कुबेर मंत्रों का जाप करता है तो उसे धन की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसा व्यक्ति अपना जीवन बहुत ही आराम से जीता है तो आइए जानते हैं इन तीन चमत्कारी मंत्रों के बारे में।

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्यधिपतये।

धन-समृद्धि देहि दापय स्वाहा।

शास्त्रों के अनुसार इसे कुबेर देव का अचूक मंत्र कहा जाता है। इसका जाप तीन महीने तक कम से कम 108 बार करने से कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन-संपदा और समृद्धि की कमी नहीं होती है। इस मंत्र के जाप के कुछ नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी है।

मंत्र जाप की सही विधि

इस अचूक मंत्र का जाप करने के लिए दक्षिण दिशा की ओर मुख करें। इसका जाप कम से कम 108 बार करें। मंत्र जाप करते समय कौड़ी अपने पास अवश्य रखनी चाहिए। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप बेल के पेड़ के नीचे करना अधिक फलदायी होता है।

कुबेर-लक्ष्मी मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः।

शास्त्रों के अनुसार यह कुबेर देव और माता लक्ष्मी का संयुक्त मंत्र है।

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति जीवन में हर सुख जैसे धन, प्रसिद्धि, विलासिता, पद, सम्मान, सफलता, प्रगति, संतान सुख, भौतिक सुख आदि प्राप्त कर सकता है। इस मंत्र का जाप शुक्ल पक्ष के किसी भी शुक्रवार से शुरू करना चाहिए।

कुबेर धन लाभ मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः।

शास्त्रों के अनुसार यह कुबेर देव का एक ऐसा मंत्र है जिसका जाप करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। धन लाभ की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह-शाम कुबेर देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उसका घर धन-धान्य से भर जाएगा।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App