Unlucky Plants: घर में ये पौधे लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां, जानिए

Avatar photo

By

Sanjay

Unlucky Plants: घर में ये पौधे लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां, जानिए

Unlucky Plants: अगर घर में हर चीज वास्तुशास्त्र के अनुसार रखी जाए तो परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है, इससे व्यक्ति के सौभाग्य के रास्ते खुलते हैं। लेकिन कुछ पौधे अशुभ भी माने जाते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर के अंदर कौन से पौधे नहीं रखने चाहिए।

सूखे पौधे न रखें

अगर आपके घर में कोई पौधा सूख जाता है या मुरझा जाता है तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। यह घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का भी संकेत देता है। ऐसे में व्यक्ति के हर काम में बाधा आने लगती है। इसलिए ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से हटा देना चाहिए।

इसमें बुरी आत्माओं का वास होता है

वैसे तो मेहंदी के पौधे में कई गुण पाए जाते हैं, फिर भी इसे घर के अंदर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है, इसीलिए घर में मेंहदी का पौधा लगाने से मना किया जाता है।

प्रगति में बाधाएं आ सकती हैं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बोनसाई पौधा रखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा व्यक्ति की तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में इसे घर के अंदर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। आप चाहें तो इसे घर के पास भी लगा सकते हैं।

यह पौधा दुर्भाग्य लाता है

कई लोग घर में कैक्टस के पौधे लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में घर में कांटेदार पौधे लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में कैक्टस का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए, नहीं तो यह पौधा दुर्भाग्य ला सकता है। जिसके कारण परिवार में तनाव और चिंता की स्थिति पैदा होने लगती है। वहीं घर के अंदर कपास का पौधा लगाना भी शुभ नहीं माना जाता।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App