2022 Surya Grahan Time: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) दिवाली के अगले दिन यानि 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है, जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहु-केतु जब सूर्य का ग्रहण करने वाले होते हैं, तभी उसी वजह से सूर्य ग्रहण लगता है। यह ग्रहण यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण एक घंटे तक चलेगा। बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
ये भी पढ़े – Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन इस अशुभ मुहूर्त में गलती से भी ना खरीदें सोना, चांदी और गाड़ी
ये भी पढ़े – अब भूल से रात के बचे हुए पास्ता को ना फेके, 2 मिनट में बनाएं ये खास डिश, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
सूर्य ग्रहण 2022 का समय:
शाम 04.28 बजे से शाम 05.30 बजे तक। ग्रहण का सूतक काल इसके 12 घंटे पहले शुरू होगा।
देश के प्रमुख शहरों में ग्रहण काल का समय
नई दिल्ली: शाम 04:28 बजे से लेकर शाम 05:42 बजे
कोलकात: शाम 04:51 बजे से लेकर शाम 05:04 बजे
मुंबई: शाम 04:49 बजे से लेकर शाम 06:09 बजे
पटना: शाम 04:42 बजे से लेकर शाम 05:14 बजे
जयपुर: शाम 04:31 बजे से लेकर शाम 05:50 बजे
लखनऊ: शाम 04:36 बजे से लेकर शाम 05:29 बजे
अहमदाबाद: शाम 04:38 बजे से लेकर शाम 06:06 बजे
ग्रहण में रखें इन बातों को ध्यान
सूर्य ग्रहण लगने के बाद पूजा करने से मना किया जाता है। इस दिन ग्रहण काल में भगवान के नाम का जाप ही करना चाहिए। ग्रहण लगने के बाद कोई भी मांगलिक कार्य करने से वर्जित माना गया है। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान और पूजा पाठ करते हैं। सूर्य ग्रहण खत्म हो जाने के बाद घर पर गंगाजल छिड़कने से घर की सफाई करनी चाहिए। सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की जरूरत है।
भूल से भी ना करें ये काम
– इस दौरान खाना बनाना और खाना मना किया गया है।
– ग्रहण के समय लोगों को नहीं सोना चाहिए।
– सूर्य ग्रहण से पहले सभी भोजन में तुलसी के पत्ते, पानी और भोजन के साथ होना चाहिए।
– तेज वस्तुओं का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।