Shukrawar ke upay:शुक्रवार के दिन करें ये 3 खास उपाय, पैसों से भर जाएगी आपकी खाली तिज़ोरी

Avatar photo

By

Sanjay

Shukrawar ke upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके अलावा उनके लिए लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इसके अलावा घर में व्याप्त वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। इसलिए भक्त भक्तिभाव से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है। आइए जानते हैं उपाय-

शुक्रवार उपाय

  • शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। इस समय लक्ष्मी नारायण जी को साबुत चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है. इस उपाय को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
  • इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है। धन की देवी मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बहुत प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर भगवान लक्ष्मी नारायण को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में उल्लेख है कि धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु क्षीर सागर में कमल के फूल पर विराजमान हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कमल के फूल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  •  अगर आप अपने जीवन में व्याप्त आर्थिक विषमता से परेशान हैं तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय घर के सभी सदस्य उपस्थित रहें. पूजा के समय मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में शांति और सद्भाव का माहौल होता है। उस घर में मां लक्ष्मी अवश्य निवास करती हैं।
Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App