Lucky Plant: सावन का महीना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस महीने भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वालों भक्तों की झोली कभी खाली नहीं रहती है। वास्तु शास्त्र में भी सावन से जुड़े कई बातें बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन में महीने में कुछ पौधों को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। सावन के महीने में कुछ पेड़-पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। ये पौधे भगवान शिव को भी बहुत प्रिय है। तो आईये जानते हैं कि सावन के महीने में घर में किन – किन पौधों को लगाना चाहिए:-
केले का पौधा
वास्तु शास्त्र में केले के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है, कहते हैं कि इसे घर में लगाने से धन – धान्य की कमी नहीं होती है। वास्तु के मुताबिक, सावन की एकादशी को या बृहस्पतिवार को केले के प्लांट को लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि केले का पौधा घर के पीछे की तरफ लगाना चाहिए। केले के पौधे में रोजाना जल डालने से शादीशुदा जिंदगी में चल रही सभी परेशनियां दूर हो जाती है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
शमी का पौधा
शमी का पौधा भगवान शिव को बेहद ही ज्यादा पसंद है। सावन के महीने में शमी का पौधा लगाना बहुत ही अधिक अच्छा माना जाता है। शमी का पौधा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। इस पौधे को उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में लगनी चाहिए।
आंकड़े का पौधा
भगवान शिव को आंकड़े का फूल भी बहुत प्रिय है। यह बैंगनी और सफेद रंग के होते हैं। सावन में इस पेड़ को लगाना शुभ माना गया है। इस पौधे में भगवान शिव का वास माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।