पुष्य नक्षत्र को माना जाता है शुभ, क्या आपका भी जन्म इस नक्षत्र में हुआ है

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं नक्षत्र मंडल के आठवें नक्षत्र पुष्य (Pushya Nakshatra) की।

चंद्रमा की स्थिति से होता है नक्षत्र का निर्धारण
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति, नक्षत्र स्वामी ग्रह शनि और राशि कर्क है।

शुभ नक्षत्रों में से है एक
पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ नक्षत्रों में से एक माना जाता है। हालांकि, इस नक्षत्र में शादी-विवाह से जुड़े कार्य नहीं किए जाते। पुष्य नक्षत्र में जन्मे लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस नक्षत्र पर गुरु और शनि दोनों ग्रहों का प्रभाव होने के कारण इस दौरान पूजा आदि करना शुभ फलदायी होता है।

पुष्य नक्षत्र में जन्म लेने हो सकते हैं जिद्दी और क्रोधी
पुष्य नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की बात करें, तो वे काफी जिद्दी, मतलबी और क्रोधी होते हैं। हालांकि वे काफी विद्वान भी हो सकते हैं। इनका स्वभाव शांत होता है। हालांकि काम में व्यस्तता का असर इनके वैवाहिक जीवन पर भी देखने को मिलता है। वहीं महिलाएं काफी दयालु होती हैं। अपने पति के प्रति ये काफी वफादार होती हैं।

दूसरों की भलाई के लिए रहते हैं तत्पर
पुष्य नक्षत्र वाले लोग दूसरों की भलाई के लिए काफी तत्पर होते हैं। धन लाभ के लिए भी यह नक्षत्र उत्तम माना जाता है। अगर आप इस नक्षत्र में निवेश करते हैं, तो यह बेहतर फलदायी हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में इन्हें कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन एक उम्र के बाद यह परेशानी खत्म हो जाती है। महिलाओं को भी त्वचा संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App