Lucky Plants: वास्तु शास्त्र (vastu tips) में जीवन जीने के सही तरीके के बारे में बताया गया है। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो जीवन में सकारात्मकता के साथ साथ सुख और समृद्धि भी लाते हैं। वास्तु के मुताबिक, इन पौधों को लगाने से घर में नेगेटिविटी (Negativity) दूर होती है। घर में लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है और घर में हमेशा खुशियों का माहौल बना रहता है। तो आईये आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर में लगाना चाहिए।
अशोक का पौधा
वास्तु की मानें तो, अशोक का पेड़ घर के पास लगाना से धन – धान्य की कमी नहीं होती है। ऐसी मान्यता है कि अशोक का पेड़ घर या उसके आस-पास होने से आपको जीवन में तरक्की मिलती है।
नारियल का पौधा
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जो नारियल का पेड़ घर के अंदर लगाते हैं, वहां घर-परिवार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है। आपको जीवन में चल रही सभी परेशनियों से भी छुटकारा मिल जाता है। नारियल हमारे हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। पूजा के दौरान भी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है।
जामुन का पौधा
वास्तु के मुताबिक जामुन का बहुत ही अच्छा होता है और इसे घर के दक्षिण में लगाना शुभ होता है। जामुन खाने में भी बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है।
हल्दी का पौधा
हल्दी का पौधा लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी नहीं रहती है। हल्दी का इस्तेमाल किचन में खाना बनाते समय और पूजा – पाठ के समय भी इस्तेमाल किया जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।