इन पौधों को अपने घर में लगाएं फिर देखिए कमाल, खूब होती है धन वर्षा

By

Santy

मनुष्य से लेकर सभी जीव-जंतुओं तक के लिए जीवन का कारक है पेड़- पौधे। पेड़- पौधे ऊर्जा से लेकर भोजन, स्वच्छ वायु, वर्षा, औषधि तक अनेक चीजें हमें प्रदान करते हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि घर में पेड़- पौधे लगाने चाहिए, लेकिन वास्तुकारों के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो, ये आपके लिए सुख- समृद्धि, शांति का कारण बनते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही शुभ पौधों के बारे में…।

तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे के धार्मिक गुणों से हम सभी परिचित हैं, लेकिन यह आपके घर के लिए सुख- शांति स्थापित करने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तुलसी का पौधा घर की हवा को स्वच्छ रखता है और इसके प्रयोग से व्यक्ति को औषधीय लाभ भी मिलते हैं। तुलसी का पौधा लगाना घर में समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए सभी घरों के आंगन के बीचो-बीच या अभी आधुनिक समय में फ्लैट कल्चर में छत पर या बालकनी में सामने तुलसी का पौधा लोग लगाते हैं।

शमी का पौधा
शमी का पौधा लगाने से गृह स्वामी पर भगवान शिव का शुभ प्रभाव रहता है। साथ ही साथ परिवारजनों की नौकरी चाकरी में काफी उन्नति होती है। घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। शमी के पौधे को हमेशा घर की दक्षिण दिशा में ही लगाना चाहिए, इससे व्यक्ति शनि ग्रह के बुरे प्रभाव से बचा रहता है।

स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट को हमेशा घर में उत्तर, उत्तर- पश्चिम या उत्तर- पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। स्पाइडर प्लांट अपने आसपास की वायु को साफ करने का काम करता है, जिससे कि घर में रहने वाले लोग वायु जनित बीमारियों से बहुत कम प्रभावित होते हैं। यह उनमें पॉजिटिव एनर्जी भी लाता है।

मनी प्लांट
जिस पौधे के नाम में ही Money है, सोचिए उसे लगाने से आपके घर में अधिक धन संपदा आएगी या नहीं। यह पौधा आपके घर के धन का प्रतीक होता है, जैसे-जैसे इस पौधे की लताएं बढ़ेगी, वैसे ही आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ने लगेगा। मनी प्लांट को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके घर एवं मन मस्तिष्क में होगा।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App