नई दिल्ली: ऐसे कई पौधे और वनस्पति हैं जो खास होते हैं, इनके गुण लाभकारी ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के बड़ा महत्त्व होता है। जिसमें वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के मुताबिक बैंबू के पौधों को भाग्यशाली और शुभ माना जाता है। ऐसे में कई लोग इसके बारे में नही जानते हैं, जिससे लाभ लेने में पीछे रह जाते हैं। कई लोगों को जानकारी ना होने के कारण ऐसा है।
ये भी पढ़ें- OPPO इस स्मार्टफोन पर दे रहा पुरे 17000 की छूट, फटाफट लपक में दिवाली ऑफर
लंबे समय से बैंबू के पौधों को भी बदलाव किया गया है, जिससे बैंबू के पौधों को घर के अंदर भी रखने लायक बनाया जा सके। आज विभिन्न आकार और किस्मों में बैंबू के पौधे उपलब्ध हैं। छोटे आकार वाले बैंबू के पौधों को फ्रेंडशिप प्लांट्स भी कहा जाता है, जहां बैंबू की डंठलों को एक साथ लाल रिबन से बांधा जाता है। ऐसे में आज हम आपको बैंबू के पौधों के बारे में और उन्हें घर में रखने की जगह के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।
ड्रैकैना ब्रूनी बांस का पौधा है घर के लिए लकी
ड्रैकैना ब्रूनी बांस का पौधा घर के लिए लकी होता है। यानी ड्रैकैना सैंडरियाना या ड्रैकैना ब्रूनी। डंठल एक बांस के घर के कंटेनर में उगाए जाते हैं जो आमतौर पर कंकड़ और पानी से ढके पत्थरों से भरा होता है और मिट्टी का उपयोग नहीं किया जाता है।
नहीं होगी घर अंदर बीमारियों!
आप को बता दें कि सही वास्तु तत्वों को लाने से घर के अंदर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। यदि आप चाहते हैं कि बांस के पौधे आपको अच्छी सेहत दें, तो एक कंटेनर में बांस के 5 डंठल रखें। आप किसी भी प्रकार के बांस का उपयोग कर सकते हैं। एक साथ उगने वाले बांस के 7 डंठल भी अच्छे स्वास्थ्य के प्रतीक के रूप में कार्य कर सकते हैं।
ड्रैकैना ब्रूनी बांस का पौधे से ऐसे होगी घर में बरकत
बता दें कि ड्रैकैना ब्रूनी बांस का पौधा के दो डंठल प्यार का प्रतिनिधित्व करते हैं। तीन डंठल फू खुशी, लू धन और सोह लंबे जीवन का प्रतिनिधित्व करते हैं। पांच डंठल आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन, शांति, सद्भाव और शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। छह डंठल सौभाग्य और धन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कहा लगाए ये भाग्यशाली पौधा
आप को बता दें कि माना जाता है कि इसे अपने काम करने के स्थान पर लगा सकते हैं। जिससे बरकत आएगी और आप का काम अच्छा चलेगा। जिसमें रसोई घर में भाग्यशाली बांस का पौधा जीवन में सुखसमृद्धि ला सकता है। आप बांस के पौधे को टेबल पर या अपने किचन के कैबिनेट पर रख सकते हैं। हरे रंग का यह स्पर्श आपके किचन को और खूबसूरत बना सकता है।
नोट- www.timesbull.com इन बातों की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।