Vastu Tips For Plant: हर व्यक्ति की चाहत होती है वो बहुत ही ज्यादा पैसे वाला हो और वो अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर सके। खूब पैसा कमाने के लिए लोग दिन रात एक कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों को अपनी जीवन में तरक्की नहीं मिलती है और वो अपनी इच्छाओं को मार देते हैं। ज्यादातर लोग आपको ऐसे देखने को मिल जायेंगे जिनके अपने मुकाम को हासिल करने से पहले कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में घर की परेशनियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु में कुछ पौधों को बेहद ही अच्छा बताया गया है। आज हम यहां आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर में लगाकर अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। तो आईये जानते हैं वो कौन से पौधे हैं:-
क्रासुला प्लांट
वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को बहुत ही अच्छा बताया गया है। ऐसी मान्तया है कि इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ को घर में लगाने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं इसे लगाने से नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलती है।
आंवला का पेड़
शास्त्रों के अनुसार, आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु वास होता है, इसलिए इस पौधे को घर के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। घर में आंवले का पेड़ लगाने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। घर की उत्तर या पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना चाहिए।
अशोक पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अशोक का पेड़ लगाने से धन का लाभ होता है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। जिस घर के आसपास अशोक का पेड़ होता है, वहां बुरी शक्तियों का वास नहीं होता है। इस पौधे को घर के मुख्य दरवाजे के बाएं कोने में लगाना चाहिए।