हस्त नक्षत्र में हुआ है आपका जन्म तो जीवन में मिलेगी भरपूर सफलता

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं नक्षत्र मंडल के ग्यारहवें नक्षत्र हस्त नक्षत्र (Hast Nakshatra) की।

जीवन भर रहता है जन्म नक्षत्र का प्रभाव
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म हस्त (Hast Nakshatra) नक्षत्र में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। हस्त नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा और राशि कन्या है।

चंद्रमा के प्रभाव से मिलती है सफलता
हस्त नक्षत्र पर चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलता है। चंद्रमा बुद्धि और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में इन्हें जीवन में काफी सफलता मिलती है। ये काफी बुद्धिमान और रचनात्मक भी होते हैं। जीवन में इन्हें काफी सफलता मिलती है।

हस्त नक्षत्र में होने वाले विवाह लंबे समय तक टिकते हैं
विवाह के लिए हस्त नक्षत्र महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान होने वाले विवाह लंबे समय तक टिकते हैं। ये काफी आत्मविश्वासी होते हैं, लेकिन अतिसंवेदनशीलता भी देखने को मिलती है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। इनमें दूसरों की मदद करने की भी प्रवृत्ति देखने को मिलती है। हालांकि, इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाओं थोड़ी इंट्रोवर्ट होती हैं।

सर्दी और खांसी से जुड़ी समस्या से होती है परेशानी
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग थोड़े डिसिप्लींड होते हैं। नौकरी की बजाय इन्हें बिजनेस पसंद होता है। इनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है। जीवनसाथी से पूरा प्यार और सम्मान मिलता है। हस्त नक्षत्र में जन्मे लोगों को सर्दी औऱ खांसी के साथ ही सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App