Vastu Tips: जिस प्रकार हिंदू धर्म शास्त्र में ज्योतिष शास्त्र का महत्व है वैसे ही चीनी धर्म ग्रंथ और शास्त्र में फेंगशुई नामक ग्रंथ का महत्व है। फेंगशुई में हिंदू धर्म शास्त्र के समान ही ज्योतिष उपाय बताए गए हैं उनके तरीके भले ही अलग है लेकिन वह भी जीवन में सुखी जीवन यापन करने के तरीके के बारे में बात की है।
फेंगशुई आने वाले वातावरण के साथ संतुलन स्थापित करने में सहायता करती है, इसके माध्यम से सुख और समृद्धि की उदय होती है। फेंगशुई प्राचीन काल से चली आ रही एक चीनी परंपरा है जो कि अब भारत में भी अपना विस्तृत रूप ले ली है। फेंगशुई एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए आप चीजों को सही तरीके से करके अपने जीवन में सुख और समृद्धि ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि सुखी जीवन के लिए फेंगशुई में क्या बताया गया है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
मनी मेंढक
मनी मेंढक सौभाग्य समृद्धि के लिए फेंग शुई घर में रखा जाता है। इस मेंढक को मनी मेंढक कहा जाता है। इसके मुंह में एक सिक्का दबा होता है जो धन के साथ ही दीर्घायु का प्रतीक माना गया है। चीन के प्रचलित लोक कथा के मुताबिक कहा जाता है कि इस मनी मेंढक के मुंह से पैसे निकलते हैं और इस मेंढक को कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए।
फाउंटेन
घर में फाउंटेन जीवन में धन से जुड़े जल तत्व को जोड़ता है, घर के मेन गेट के सामने फाउंटेन लगवाना बहुत शुभ माना गया है। इस फाउंटेन के होने से करियर में तरक्की मिलती है।
मनी प्लांट कभी भी सूखे ना, इसे उचित रखरखाव ककी बहुत आवश्यकता होती है, पौधे सौभाग्य, समृद्धि का प्रतीक होते हैं, जीवन में तरक्की के लिए घर में पौधा लगाना चाहिए। पौधे के लकड़ी तत्व का प्रतिनिधित्व है। पौधे जिस प्रकार बढ़ते हैं वैसे ही जीवन में धन समृद्धि की वृद्धि होती है। इसलिए घर में पौधे जरूर लगाएं साथ ही पौधे के पत्ते अगर सूख जाते हैं तो उसे काटकर अलग कर दें।