Chhath Puja Upay 2023: छठ पूजा देश का पर्व देशभर में खूब धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। खासकर उत्तर भारत में रहने वाले लोगों के लिए यह बड़े ही भक्ति और उत्साह के साथ मनाए जाने वाला त्योहार है। भारतीय संस्कृति में छठ पर्व का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है और यह कठिन व्रत का त्योहार होता हैं।
आपके बता दें कि यह चार दिवसीय त्योहार होता है जो आज से नहाय खाय यानी 17 नवंबर से इसकी शुरूआत हो चुकी है। जो 19 नवंबर को शाम का अर्घ्य देने के बाद इसका समापन होगा। वहीं आज हम आपको छठ पर्व के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि होगी और सभी प्रकार की दिक्कत परेशानी खत्म होगी।
छठ पूजा पर ये उपाय ज़रूर करें
– छठ पूजा के पहले दिन सुबह जल्दी से उठकर स्नान कर निवृत होकर सूर्य देव का ध्यान लगा उन्हें अर्घ्य दें।
– सूर्य को अर्घ्य देते समय कच्चे चावल और गुड़ को पवित्र नदी में बहा दें।
– छठ पूजा वाले दिन दूध, चावल और गुड़ की बनी खीर खाने से साधक पर सूर्यदेव की असीम कृपा बरसती है।
– छठ की पूजा में गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो जाती है।
– पूजा करते समय गुग्गल धूप का ही इस्तेमाल करें। इससे व्रती को कई लाभ प्राप्त होते है।
– छठ पूजा के दिन तांबे का सिक्का जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से संतान के जीवन में सारे दुख दूर हो जाएंगे।
– इसके अलावा आप एक लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर भी किसी को दान कर सकते हैं। ऐसा करने से संतान के जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
कब है खरना तिथि
आज से यानी 17 नवंबर 2023 को छठ पूजा का पहला दिन है। वहीं कल 18 नवंबर 2023 को छठ पूजा का दूसरा दिन है। इस दूसरे दिन को खरना किया जाता है। इस दौरान सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26मिनट पर समाप्त होगा।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.