Chanakya Niti: जवान महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज, जानकर होंगे हैरान

Avatar photo

By

Sanjay

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गिनती न केवल भारत बल्कि विश्व के महानतम अर्थशास्त्रियों, राजनीतिज्ञों और कूटनीतिज्ञों में की जाती है। महान ज्ञानी और विद्वान महात्मा चाणक्य की नीति वर्तमान समय में भी काफी लोकप्रिय है।

चाणक्‍य नीति, महात्‍मा चाणक्‍य की नीतियों का एक अद्भुत संग्रह है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना लेखन के समय था। इन नीतियों को लागू करने से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है।

महात्मा चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से स्त्री का विश्लेषण किया है, यह श्लोक स्त्री की सबसे बड़ी शक्ति को उजागर करता है। इस श्लोक में चाणक्य ने स्त्रियों के साथ-साथ ब्राह्मणों और राजाओं (नेताओं) की शक्ति का भी वर्णन किया है।

इसका मतलब यह है कि राजाओं की ताकत बाहुबल है, ब्राह्मणों की ताकत ज्ञान और बुद्धि है, जबकि महिलाओं की ताकत मधुर वाणी, सुंदरता, विनम्रता और यौवन है।

नारी की शक्ति

स्त्री की शक्ति की चर्चा करते हुए चाणक्य ने यह स्पष्ट किया है कि मधुर वाणी ही स्त्री की सबसे बड़ी ताकत होती है। एक महिला अपनी मधुर आवाज से किसी को भी कभी भी मंत्रमुग्ध करने की ताकत रखती है।

इनकी शारीरिक सुंदरता ही इनकी दूसरी सबसे बड़ी ताकत होती है। हालांकि चाणक्य कहते हैं कि स्त्री की शारीरिक सुंदरता से ज्यादा उसकी वाणी की मिठास मायने रखती है।

क्योंकि जिस महिला के बोल मीठे होते हैं वह किसी को भी अपना फैन बना सकती है भले ही वह कम खूबसूरत ही क्यों न हो। इसी शक्ति के दम पर एक महिला घर हो या बाहर हर जगह प्रशंसा हासिल कर सकती है।

ब्राह्मण की शक्ति

चाणक्य ने ब्राह्मणों के लिए कहा है कि उनकी सबसे बड़ी शक्ति उनका ज्ञान है। इसी शक्ति के आधार पर ब्राह्मण समाज में विशेष सम्मान प्राप्त करने में सक्षम होता है। एक ब्राह्मण अपने ज्ञान से किसी भी व्यक्ति की शक्ति को दोगुना कर सकता है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App