Vastu Plant For Home: वास्तु की मानें तो घर में रखी हर चीजों व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव छोड़ती है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो वास्तु शास्त्र में लिखी हुई बातों पर यकीन करते हैं और कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें वास्तु में बताई गई बातें बकवास लगती हैं। वास्तु में पौधे को लेकर भी बहुत तरह की बातें बताई हैं, जैसे हमें कैसे पौधे लगाने चाहिए, उनकी दिशा क्या होना चाहिए इत्यादि। देखा जाये तो चारों तरफ हरियाली होने से मन को शांति मिलती है, यहीं वजह है कि लोग अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ – पौधे लगाते हैं।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हमें हर तरह के पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से हमारी तरक्की रुक जाती है और देखते ही देखते लोग कंगाल हो जाते हैं। ऐसे में केवल ये बात ध्यान में रखने की जरुरत है कि कौन से पौधों को घर में लगाना चाहिए और किन्हें नहीं लगाना चाहिए। वास्तु में कुछ प्लांट्स को घर में लगाने से मना किया गया है। तो आईये एक नजर डालते हैं उन पौधों पर:-
कपास का पौधा
वास्तु की मानें तो कपास का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक तंगी बढ़ जाती है। इसके साथ ही घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है।
मेहंदी का पौधा
ऐसी मान्तया है कि मेहंदी का प्लांट घर में लगाने से बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस पौधे को गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
इमली का पौधा
इमली का इस्तेमाल बहुत सारी डिश को बनाने के दौरान किया जाता है। लेकिन, वास्तु में इस पौधे को अशुभ बताया गया है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।