नई दिल्ली PF Account: देश में नौकरीपेशा वाले लोगों के पास पीएफ खाता होता है। क्यों कि सभी कंपनी अपने कर्मचारियों का पीएफ खाता खोलती हैं। इसका सबसे अहम कारण है पीएफ खाते से लोगों को उनके रिटायरमेंट में एकमुश्त पैसा देना है। इसमें हर महीने कर्मचारियों की सैलरी से एक फिक्स राशि काटकर पीएफ खाते में जमा कर दी जाती है।
यहीं नहीं कंपनी भी इसमें पैसा जमा करती है। वहीं सरकार की ओर से इस पैसे का सालाना ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में आप अपने पीएफ खाते से नौकरी छोड़ने के बाद पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इसमें समस्या आ जाती है।
इसे भी पढ़ें- बजट में आने वाली ये Maruti कार दे रही बड़ी-बड़ी SUV को टक्कर, माइलेज हिला देगा दिमाग
इसका कारण है कि जो भी बैंक खाता इसमें लिंक था वह किसी कारण से बंद कर दिया गया है और उनको पता नहीं होता है कि कैसे अपना बैंक खाता लिंक करवा सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं आप अपने पीएफ खाते में नया बैंक खाता किस तरह से अपडेट कर सकते हैं। प्रोसेस टू प्रोसेस इसके बारे में जानते हैं।
PF खाते से नया बैंक खाता ऐसे कर सकते हैं लिंक
अगर आप अपना पीएफ खाता नए बैंक खाता लिंक करवाना चाहते हैं तो आप ऐसा बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होगा। इसके बाद वहां पर लॉगइन करना होगा। इसमें आपका UAN नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड़ से आपको बैंक खाते का अपडेट करने का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
इसे भी पढ़ें- अपनी पत्नी Amrapali को बाहों में भरकर टूटकर रोमांस करते दिखें Nirahua, केमिस्ट्री देख यूट्यूब पर मचा बवाल
इसके बाद आपको अपने नए बैंक खाते की जानकारी को भरना होगा। बैंक का नाम, खाता नंबर और IFSC कोड आदि चीजों की जानकारी को दर्ज करना है। बता दें भरी गई सारी जानकारी बिल्कुल सहीं तरीके से भरें और इसके दोबारा से चेक कर लें।
जब सब सहीं है तो सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें। ऐसा करने के बाद आपको बैंक खाते की KYC अपडेट करने के लिए आपकी कंपनी का HR डिपार्टमेंट इसकी परमीशन देता है। HR की मंजूरी मिलने के बाद आपका नया बैंक खाता पीएफ खाते से लिंक हो जाएगा।