नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को आज कौन नहीं जानता। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने दमदार अभिनय और अपने खूबसूरत लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है। उनके चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। स्पेशली बात करें लड़कियों की तो वह शाहिद कपूर पर जान छिड़कती है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) वैसे तो आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बन चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेता से नहीं बल्कि एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी।
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। शाहिद कपूर ने अपने शुरुआती समय में ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ताल के गाने बैकग्राउंड डांसर के रूप में परफॉर्म किया था। इसके अलावा उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ फिल्म दिल तो पागल है के गाने ‘ले गई’ में भी परफॉर्म किया था। हाल ही में बैकग्राउंड डांस से जुड़े हुए किस्से याद करते हुए शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है।
अभिनेता की माने तो दिल तो पागल है में वह काफी नर्वस थे। इस गाने से जुड़ी हुई उनकी कोई अच्छी यादें नहीं है। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उनके बाल बहुत ज्यादा उछल रहे थे। और मैं शार्ट को खराब कर रहा था। इसलिए मैं उस समय काफी घबरा गया था। मैं उसी समय श्यामक की मंडली में शामिल हुआ था। तो शायद मैं वहां के नौसिखियों में से एक था।
उसे समय मैं सिर्फ नर्वस रहता था। मैं घबराया हुआ था। मैं बस यही सोचता था कि मैं किसी भी तरह चीजों को खराब नहीं करूंगा। लेकिन मेरे बाल बार-बार शूट खराब कर रहे थे। इस वजह से करिश्मा कपूर को इस गाने को शूट करने के लिए 15 रीटेक देने पड़े थे। शाहिद कपूर के बारे में बात करें तो उन्हें फिल्म ताल में करिश्मा ऐश्वर्या राय के पीछे गाने ताल में बैकग्राउंड डांसर के रूप में देखा जा चुका है।
इस गाने से जुड़ा हुआ किस्सा याद करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि इस बात को कोई नहीं जानता कि उस दिन मेरा एक्सीडेंट हो गया था। मैं अपनी बाइक से गिर गया था। इसलिए मुझे याद है कि उस दिन में सेट पर बहुत ज्यादा घबराया हुआ था। क्योंकि मैं गिर गया था और मैं यह सोच रहा था कि मेरे साथ ये क्या हुआ।