Ritesh Pandey – Chandi Latest Bhojpuri Song Video: भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) और एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandni Singh) का एक न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। इस भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस अपनी अदाओं के जलवों से चार चांद लगाती हुई दिख रही है। इस नए गाने में रितेश और चांदनी की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी के लटके झटके देख लड़के एकदम दीवाने हुए जा रहे है।
दरअसल, इस गाने का नाम है ‘बल्ब कबो बरे बुत्ते’ (Bulb kabo bare butte)। यह सॉन्ग 7 जून को पटना में रिलीज किया गया है। जिस पर लाखों से ज्यादा व्यूज आ चुके है। आप इस वीडियो को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते है जिसे रिलीज कर दिया गया है। यहां देखें वीडियो…
इनके चाहने वाले इस भोजपुरी गाने पर खूब लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं। इस गाने को खुद रितेश पांडे ने गाया है और इसे लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे रितेश और चांदनी दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है।
इसमें दोनों की जोड़ी बड़े ही कमाल की दिखाई दे रही है। जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे है, हालांकि रितेश पांडे के कई ऐसे गाने है जो सोशल मीडिया पर आग लगाते रहते है। रितेश पांडे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सिंगर के रूप में की थी। वहीं 31 साल की उम्र में रितेश पांडे ने काफी शोहरत हासिल कर ली है।
रितेश का जन्म बिहार के सासाराम में हुआ है, जिन्होंने अपनी आवाज से आज लाखों दर्शकों को अपनी धुन पर नचा डाला है। इनके गाने पर मिलियन व्यूज देखने को मिलते है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है इनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं है।