महेंद्र सिंह धोनी की शख्सियत से तो कर कोई वाकिफ है। वह जहां भी जाते हैं वहां पर एक अमिट छाप छोड़ते हैं। कुछ वक़्त पहले ही उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार आईपीएल का खिताब दिलाया। ये आईपीएल सीज़न धोनी के लिए गज़ब का रहा और उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी महेंद्र सिंह धोनी कई चीज़ों के मास्टर हैं।
इतने करोड़ के हैं मालिक
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक अच्छे बिज़नेसमैन भी हैं। यही कारण है कि एम एस धोनी भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शुमार हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी का कुल नेटवर्थ 1 हज़ार करोड़ रुपए से भी ज़्यादा है। क्रिकेट से पैसे कमाने के अलावा एम एस धोनी कई बड़े बिज़नेस के मालिक हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इन सबके अलावा उन्होंने कई स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है। यानी कि महेंद्र सिंह धोनी की कमाई के अनेक ज़रिए हैं। रीति स्पोर्ट्स नाम की मैनेजमेंट कंपनी में एम एस धोनी की हिस्सेदारी है। ये कंपनी दुनिया भर के बड़े-बड़े खिलाड़ियों के मैनेजमेंट का काम संभालती है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस कंपनी के क्लाइंट हैं।
स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2016 में अपने फुटवियर ब्रांड सेवन को लांच किया था। इस कंपनी का पूरा मालिकाना हक़ एम एस धोनी के पास है। सिर्फ फुटवियर ही नहीं बल्कि इस दिग्गज कप्तान ने फूड एंड बेवरेज में भी अच्छा खासा निवेश किया है। धोनी ने 7 Ink Brews नाम की फूड एंड बेवरेज कंपनी में अपना निवेश किया है। इन सबके साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर और भी कई बिज़नेस हैं।