नई दिल्ली। देश ही नहीं दुनियाभर में चाणक्य ने अपनी ऐसी पहचान बनाई, जिन्हें हर कोई अपना प्रेणाश्रोत मानता हैं। उनकी नीति को हर जगह फॉलो किया जाता है। राजनीति हो या फिर कूटनीति हर जगह चाणक्य के बातों को सर्वोपरी माना जाता है। कहते हैं की कोई भी इंसान उनके बताए रास्ते पर चले तो कभी जीवन में हार नही मानेगा। अगर आप शादी शुदा हैं तो चाणक्य नीति आपके लिए वरदान साबित होने जा रही है। महिलाओं को पति से क्या बात छुपाकर रखनी चाहिए यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
ससुराल की बुराई मायके में
आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी भी अपने ससुराल की बुराई मायके जाकर नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते में दरार आने शुरू हो जाते हैं और एक समय बाद आपका रिश्ता टूट भी सकता है। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो शादी के बाद खाली समय में रोजाना ससुराल में क्या कुछ चल रहा है वो बातें मायके में बता देती हैं, जो की बहुत ही गलत है। ऐसा करने से दोनों परिवार के बीच मतभेद की स्थिति बन जाती हैं और धीरे – धीरे एक समय बाद भंयकर लड़ाई होनी शुरू हो जाती हैं। इतना ही नहीं ऐसा करने से पति – पत्नी का रिश्ता भी खराब हो जाता है। पति को यहीं लगने लग जाता है कि उसकी पत्नी से हर बात अपने मायके वालों को बता देती हैं और फिर पति बातें शेयर करने से पहले सोचने लग जाता है। इसलिए ऐसा कभी भी महिलाओं को नहीं करना चाहिए, इससे वैवाहिक जीवन में खटास आ जाती है।
सेविंग्स को रखें गुप्त
चाणक्य के अनुसार, पत्नी को अपनी कमाई या फिर अपने हस्बैंड की कमाई का कुछ हिस्सा सेविंग्स के तौर पर निकालकर रखना चाहिए। हालंकि, इस बात का पता आपके पति को भी नहीं होना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि जब हमारे पास एकदम से सब सेविंग खत्म हो जाती है और कोई उधार भी देने को तैयार नहीं होता है। ऐसे टाइम में आपकी ये सेविंग आपके बहुत ही काम आ सकती है।
अपने पति की ना करें कभी तुलना
चाणक्य कहते हैं, पत्नियों को कभी भी अपने पति की तुलना किसी और व्यक्ति से नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं पति के मान-सम्मान को ठेस पहुंचती है। आपके शादीशुदा जीवन में तनाव पैदा होना शुरू हो जाता है। आपने देखा होगा कि कुछ महिलाएं ऎसे होती हैं, जो हमेशा कहती हैं कि अरे मेरी दोस्त के हस्बैंड तो बहुत अच्छे हैं और उनका बहुत ही ज्यादा ध्यान रखते हैं। जो की आपको नहीं करनी चाहिए। अगर आप भी ऐसी हरकतें करती हैं, तो अपनी आदत को तुरंत बदल लें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।