नई दिल्ली। प्याज़ खाने का स्वाद तो बढता ही है, लेकिन इसके अलावा भी प्याज़ अन्य कामों में भी काफी उपयोगी होता है। प्याज़ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और इसके साथ – साथ ही यह स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। प्याज़ का इस्तेमाल आप अपने बालों पर भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके बाल स्वस्थ और मज़बूत रहते हैं। प्याज़ की मदद से आप सफेद बालों को भी नेचुरली तरीके से काला कर सकते है। अगर आप की उम्र कम है और इस के बावजूद भी आप के बाल सफेद हैं या फिर ज़्यादा झड़ते हैं तो आप प्याज़ का इस्तेमाल कर के इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आप को कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन के प्रयोग से आप आसानी से इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं।
प्याज का रस बालों में लगाने का सही तरीका-
सब से पहले आप को रात में सोने से पहले प्याज़ के रस को अपने बालों में लगा लेना चाहिए। इस रस को अपने स्कैल्प से लेकर बालों तक अच्छे तरीके से लगा लें। इस के बाद अपने बालों की हल्के हाथों से मसाज कर लें और छोड़ दें। इस के बाद सुबह उठ कर अपने बालों को शैम्पू से धुल लें। यह काम आप को हफ्ते मे दो बार करना है और इस के बाद आप को खुद बखुद अपने बालों में फर्क देखना शुरु कर देंगे। आप को नज़र आएगा की आप के सफेद बाल धीरे धीरे काले होने लग जाएंगे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
प्याज का रस तेल में मिलाकर लगाएं-
दुसरा तरीका यह है की सब से पहले नारियल के तेल में प्याज के रस को अच्छे से मिक्स कर लें। इस के बाद इसे थोड़ी सी आँच पर अच्छी तरह से पका लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे एक कांच की शीशी में भर लें। इस मिश्रण वाले तेल को हफ्ते में तीन दिन सोने से पहले अपने स्कैल्प और बालों पर लगा कर मसाज कर लें। ऐसा करने के बाद आप के बाल धीरे धीरे काले होने लग जाएंगे।