Nirahua – Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भोजपुरी जगत से राजनीति की दुनिया में डंका बजाने वाले निरहुआ की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। निरहुआ को भारत के साथ ही विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन, इस समय भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ निरहुआ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी तहलका मचाती हुईं नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म को करने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको एक से बढ़कर एक फोटोज देखने को मिल जाएगी। इसी बीच अक्षरा सिंह और निरहुआ का एक पुराना गाना ‘गाड़ी लोड हो गईल’ (Gadi Load Ho Gail) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं।
ये गाना भोजपुरी फिल्म दिलेर का है। गाने को निरहुआ और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि गाना ‘गाड़ी लोड हो गईल’ को पवन सिंह और इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है। अक्षरा सिंह की कातिलाना अदाएं लोगों का दिल धड़काने के लिए काफी है।
अक्षरा सिंह के गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 4,60,538 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर पल ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।