IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने इतिहास रच दिया है। लेकिन चेन्नई के इन सभी जीत के पीछे धोनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का हाथ है। आइए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।
IPL 2023 Winner: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर एमएस धोनी ने इतिहास रच दिया है। इस फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर यह आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। इस मुकाबले को अंतिम 2 गेंद पर सर जडेजा ने एक छक्का और चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस समय चेन्नई ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। अब दोनों ही टीमों ने कुल 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं।
लेकिन इन पांच ट्रॉफी में सिर्फ एमएस धोनी का हाथ नहीं है बल्कि इसमें सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का भी भरपूर योगदान है। आइए जानते हैं स्टीफन फ्लेमिंग के बारे में।
CSK Head Coach Stephen Fleming: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सफलता के पीछे टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का सबसे बड़ा हाथ है। आपको बता दें कि फ्लेमिंग ने साल 2010 में चेन्नई टीम को हेड कोच के रूप में ज्वॉइन किया था और सीएसके को पहले ही साल में आईपीएल ट्रॉफी जीताई थी। तब से लेकर अब तक फ्लेमिंग ने सीएसके को कुल 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीताई है। सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीती है।
स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व हेड कोच मेहला जयवर्धन हैं, जिन्होंने अपनी कोचिंग में मुंबई को साल 2017, 2019, 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीताई है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेवर बेलिस हैं, जिन्होंने अपने कोचिंग में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार साल 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीताई है।