नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सरकार अब जल्द ही एक साथ दो बड़ी खुशखबरी देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने जा रही है, जिससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा हो सकता है, जिससे दो बड़ी सौगात मिलेगी।
इससे करीब एक करोड़ कर्मचारियों को बंपर फायदा होने की उम्मीद है। चर्चा है कि डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में बढ़ोतरी का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा दर्ज किया जा सकता है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई में लागू की जाती हैं।
अब अगर डीए में बढ़ोतरी होती है तो फिर इसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू की जाएंगी। इससे पहले जो डीए में बढ़ोतरी हुई है, उसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू की जाएंगी। इसके अलावा फिटमेंट फैकट्र में भी बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है। इसके बाद सैलरी में ठीक ठाक बढ़त होगी।
फिटमेंट फैक्टर में होगी बंपर बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद सैलरी ठीक ठाक हो जाएगी। कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.6 गुना से बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है। इसके बाद न्यूनतम सैलरी 18,000 से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी। इस हिसाब से सैलरी में 8,000 रुपये का इजाफा होगा।