नई दिल्ली : प्रमोद महाजन(Pramod Mahajan) बीजेपी(BJP) के जाने-माने नेता थे। प्रमोद महाजन(Pramod Mahajan) को उनकी राजनीतिक सूझबूझ के लिए काफी जाना जाता था। प्रमोद महाजन के अंदर भाजपा का भविष्य देखा जा रहा था। लेकिन एक दिन अचानक ही खबर आती है कि उन पर किसी ने गोलियां चला दी और उनकी हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि यह गोली किसी और ने नहीं बल्कि उनके छोटे भाई ने चलाई थी।
बताया जाता है कि उस दिन उनका भाई बंदूक लेकर बिना किसी परमिशन के उनसे मिलने आया था। जिस दिन प्रमोद महाजन की हत्या की गई उस दिन 22 अप्रैल 2006 के दिन वह अपने अपार्टमेंट में अखबार पढ़ रहे थे। ऐसे में अचानक उनसे उनका भाई मिलने आया और उसने पिस्टल से उनके ऊपर 3 गोलियां दाग दी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
प्रमोद महाजन(Pramod Mahajan) तुरंत ही जमीन पर गिर पड़े। जैसे ही इस गोलीकांड की खबर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेई के पास पहुंची तो वह तुरंत ही अपने लक्ष्मण का हाल-चाल जानने के लिए मुंबई में मौजूद हिंदुजा अस्पताल गए। इस दौरान उनकी आंखें नम थी। कुछ देर बाद हिंदुजा अस्पताल से प्रमोद महाजन का मेडिकल स्टेटमेंट सामने आया। इस मेडिकल स्टेटमेंट में उनकी हालत बहुत गंभीर बताई गई।
उनकी किडनी फेल हो गई थी। वह अगले 24 घंटे डायलिसिस पर रहे। वेंटिलेटर की मदद से सांस दी जा रही थी। ब्लड प्रेशर गिरने लगा था, दवाएं दी जा रही थीं। शरीर में कुल तीन गोलियां लगी थीं।
गोली लगने के बाद प्रमोद महाजन के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनके शरीर में सभी गोलियां शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों में लगी थी। गोली से उनके फेफड़े और लीवर और किडनी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इस हादसे के बाद प्रमोद महाजन काफी समय तक वेंटिलेटर पर रहे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।