Square Wheeled Cycle: जब आप इतिहास पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि इंसानों ने सबसे पहले पहिए का खोज किया था। चक्र जैसा दिखने वाला यह यंत्र उस समय से लेकर आज तक गाड़ियों के चलाने में काम में आता है। यह एक ऐसा यंत्र है जिसके इर्द-गिर्द कितने आविष्कार हो चुके हैं। आपको बता दें इतिहासकारों का मानना है कि पहिए का आविष्कार 3500 वर्ष ईशा पूर्व इराक के मेसोपोटामिया सभ्यता में हुआ था।
उस समय से लेकर आज तक इसका आकार गोल ही रहा है। लेकिन अब एक इंजीनियर ने सभी को चौक आते हुए फिजिक्स की परिभाषा ही बदल दी है। पहिया गोल हो तभी वह आसानी से सड़कों पर चल सकता है। इस सिद्धांत को इस आदमी ने गलत साबित करते हुए चौकोर पहिया बना दिया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यह भी पढ़ें:-इसी महीने 19 को आएगी क्यूट लुक वाली MG Comet EV, इतनी होगी कीमत
हम सभी को पढ़ाया जाता है कि अगर कोई चीज पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के विपरीत या फिर ज्यादा घर्षण से चलने की कोशिश करेगी तो वह ऐसा करने में असमर्थ होगी। यही कारण है कि पहिया को गोल होता है।
ऐसा करने से उस पर बहुत ही कम घर्षण होता है और वह आसानी से किसी भी मशीन को चला सकता है। लेकिन यूट्यूब पर Mister Q ने एक स्क्वायर व्हील (Square Wheel) वाली साइकिल को पेश किया है। दुनिया में यह अपने आप का पहला साइकल है जिसमें चौकोर पहियों का उपयोग किया गया है।
यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट में लोग अपनी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसे चौकोर मेटल फ्रेम पर डिजाइन किया गया है इसीलिए इस में हवा भरने या फिर पंचर होने का कोई भी डर नहीं है।
यह भी पढ़ें:-Used Automatic Cars: सिर्फ 2 लाख में मिल जाएगी एटोमैटिक कार, अब बिना परेशानी के ट्रैफिक में करें ड्राइव
इस वीडियो में इस पहिए को कैसे बनाया गया है उसे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। आपको बता दें कि यूट्यूबर को ऐसे पहिया बनाने का आईडिया एक गेम खेलते हुए आया था। इसे वर्गाकार मेटल फ्रेम पर डिजाइन किया गया है। इस फ्रेम पर बेल्ट चेन लगाया गया है।
इस बेल्ट चेन के जरिए ही यह चक्का चलता है। ऐसा ही कुछ मैकेनिज्म हमें आर्मी टैंक में देखने को भी मिलता है। टैंक इसी बेल्ट चेंज करिए कैसे भी रास्तों पर आसानी से चल पाती है।