नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं गर्मी तो कहीं आंधी के साथ बारिश देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में सुबह से तेज धूप खिली हुई,जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में सुबह बर्फबारी देखने को मिली, जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
इसके साथ ही दक्षिणी भारत के कई इलाकों में बेमौसम बारिश देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ दिन पहले मध्य भारत में बारिश होने से रबी की फसल बर्बाद हो गई, जिससे किसानों ने माथा पकड़ लिया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन हिस्सों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, पुणे, औरंगाबाद, अहमदनगर, बीड, सांगली, जालना, रत्नागिरी, और सोलापुर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही यहां आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के 24 घंटे में बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके साथ ही आंधी के साथ राहत देखने को मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में उज्जैन में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वही, 24 घंटे में बैतूल और छिंदवाड़ा में बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके साथ ही बुरहानपुर, खरगोन, दक्षिण खंडवा में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। आगामी 5 दिनों में उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर लू भी देखने को मिल सकती है।
यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मौसम साफ रहद सकता है। इसके साथ तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।