नई दिल्ली: ऑटो बाजार में जबरदस्त बाइक की रेंज मौजूद है। आप जो चाहे वह बाइक खरीद सकते हैं। जानकारी है कि फरवरी 2023 में बाइक्स की अच्छी-खासी मांग रही। दरअसल टॉप-10 बाइक्स की बिक्री 6,07,357 यूनिट रही। वहीं फरवरी 2022 में 5,10,060 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस हिसाब से पिछले साल की तुलना में इस साल 19.08 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई हैं। हालांकि जनवरी 2023 में बेची गई 6,56,474 यूनिट्स की तुलना में यह MoM डी-ग्रोथ थी।
इसे भी पढ़ें- गजब का मौका, सस्ते में खरीदें नई Honda Activa, नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
वहीं इनमें से भारतीय लोगों को एक बाइक बहुत ही ज्यादा पसंद आई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं हीरो स्प्लेंडर की। यह बाइक शुरू से ही नंबर 1 पर रही है। फरवरी 2023 में हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) की 2,88,605 यूनिट्स बिकीं, जिसके बाद यह बाइक लिस्ट में सबसे ऊपर रही। वहीं पिछले साल फरवरी 2022 में 1,93,731 यूनिट्स की बिक्री की। इस हिसाब से 94,874 यूनिट ज्यादा बिक्री के साथ 48.97 वृद्धि दर्ज की गई।
Bajaj Pulsar नंबर 2 पर रही
इस लिस्ट में बजाज पल्सर नंबर 2 पर रही। इसमें 45.61 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2023 में पल्सर की 80,016 यूनिट की बिक्री हुई। वहीं फरवरी 2022 में 54,951 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस हिसाब से बिक्री में 13.17 फीसदी का इजाफा हुआ।
Hero HF Delux और Honda Shine भी शामिल
फरवरी 2023 में हीरो एचएफ डीलक्स की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 25.86 फीसदी घटी, जिसके बाद 56,290 यूनिट की बिक्री हुई। वहीं फरवरी 2022 में 75,927 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं होंडा सीबी शाइन की भी 56.43 फीसदी गिरावट के साथ 35,594 यूनिट की बिक्री हुई।
TVS Apache, Raider, Royal Enfield Classic 350
इस लिस्ट में TVS के दो मॉडल भी शामिल हैं। TVS Apache और Raider 5वें और 6वें नंबर पर रहीं। दोनों की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2023 में अपाचे की 34,935 यूनिट की बिक्री हुई। इस हिसाब से 112.94 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2023 में रेडर की 30,346 यूनिट की बिक्री हुई। वहीं फरवरी 2022 में 14,744 यूनिट की बिक्री हुई। इस हिसाब 105.82 फीसदी की बिक्री हुई।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक-350 नंबर 7 पर रही। फरवरी 2023 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक-350 की 27,461 यूनिट की बिक्री हुई। वहीं फरवरी 2022 में 30,082 यूनिट्स की बिक्री हुई हुई। इस हिसाब से 8.71 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।
इसे भी पढ़ें- अपनी बीवी Amrapali के साथ बंद कमरे में सुहागरात मनाते दिखें Nirahua, एक्ट्रेस ने बदन पर पानी गिराकर…
Bajaj Platina
फरवरी 2023 में 23,923 यूनिट की बिक्री हुई। वहीं फरवरी 2022 में 29,124 यूनिट की बिक्री हुई। इस हिसाब से बिक्री में 17.86 फीसदी घटी। वहीं आरई हंटर 350 की पिछले महीने में 12,925 यूनिट की बिक्री हुई। अगस्त 2022 में लॉन्च हुई हंटर 350 अब आरई की नंबर-2 बन गई है।